IPL 2023 Final GT vs CSK आईपीएल 2023 का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस और के बीच खेला गया। जिसमें गुजरात ने पहले खेलते हुए सीएसके के सामने 215 रन का लक्ष्य रखा। बारिश के कारण सीएसके को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में सीएसके ने यह मुकाबला अंतिम गेंद पर पांच विकेट से जीत लिया।
IPL के 16वें सीजन का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ। मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। गुजरात के बल्लेबाजों ने 214 रन बनाए। गुजरात के साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रन की पारी खेली। गुजरात के 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने चार रन बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई। बारिश रुकने के बाद सीएसके को 15 ओवर 171 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में सीएसके ने मैच अंतिम गेंद पर पांच विकेट से जीत लिया। धोनी की कप्तानी में सीएसके का यह पांचवां खिताब है।
बारिश से बाधित हुआ मैच
गुजरात टाइटंस के 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम ने बिना विकेट खोए 0.3 ओवर में चार रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ 3 गेंदों पर 4 रन और डेवोन बिना खाता खोले नाबाद थे। इसी बी बारिश शुरू हो गई। इसके थोड़ी देर बाद बारिश रुकी तो 9.45 बजे मैदान का निरीक्षण किया गया। लेकिन मैदान गीला होने के कारण मैच 12.10 बजे से मैच शुरू हुआ। जिसमें सीएसके को डक वर्थ लुईस नियम के मुताबिक 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। चेन्नई को फिर उसकी सलामी जोड़ी ऋतुराज गायकवाड़ (23) और डेवोन कॉनवे (27) बेहतर दी। उन्होंने पावर प्ले (4 ओवर) में 52 रन बना लिए।
चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद शिवम दुबे (6) और अजिंक्य रहाणे (18) ने पारी संभाली। 9.1 ओवर में टीम ने 100 रन बना लिए। कप्तान एमएस धोनी रवींद्र जडेजा से पहले उतरे और डक बनाकर पवेलियन लौट गए। अंतिम ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। शिवम दुबे 30 और जडेजा 4 रन बनाकर क्रीज पर थे। गुजरात की ओर से मोहित शर्मा अंतिम डाल रहे थे। अंतत: सीएसके कड़े संघर्ष के बाद मुकाबला पांच विकेट से जीत गई।

