Cheap Flight Tickets: कम पैसों में करे फ्लाइट टिकट बुक, जाने टिप्स!

ट्रेवलCheap Flight Tickets: कम पैसों में करे फ्लाइट टिकट बुक, जाने टिप्स!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Cheap Flight Tickets – फ्लाइट से सफर काफी आसान लगता है, लेकिन कभी – कभी फ्लाइट का टिकट महंगा मिलता है। जिसके कारण बेफिजूल खर्चा हो जाता है। इसलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बातएंगे जिसे अपनाकर सस्ते फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। इनमे भी आपको कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। चलिए जानते है कैसे। 

Read also: Best Camping Places: कैंपिंग के लिए ये जगहें हैं बेस्ट, आएगा खूब मजा!

अगर आप फ्लाइट टिकट की बुकिंग ऑनलाइन कर रहे हैं तो पहले ब्राउज़र की कुकीज को हटा दे। इसके कारण कई बार टिकट की कीमत में बार – बार  बदलाव आ जाता है। आप  सर्च हिस्ट्री को क्लियर करे, उसके बाद ही टिकट बुकिंग करें। 

आप  नॉन रिफंडेबल टिकट बुक करें, वैसे तो लोग ज्यादातर रिफंडेबल टिकट की बुकिंग करते हैं लेकिन  नॉन रिफंडेबल टिकट रिफंडेबल टिकट की तुलना में सस्ते होते हैं। साथ ही ध्यान दे, यात्रा को पूरी तरह से सुनिश्चित करने के बाद नॉन-रिफंडेबल टिकट बुक करें। किसी कारण के वजह से सफर न कर पाए तो पैसे वापिस नहीं मिलेंगे। 

Read also: Travel Tips For Couples: पहली बार पार्टनर संग जा रहे है घूमने तो ये टिप्स आएगी आपके काम!

राउंड ट्रिप टिकट बुक करते समय आपके पैसों की बचत हो जाती है, इसमें  जाने और वापसी का टिकट एक साथ किया जाता है। साथ ही वन वे ट्रिप और रिटर्न ट्रिप की अलग अलग बुकिंग करने की तुलना में सस्ता मिल सकता है। 

सस्ते दिनों में आप फ्लाइट का टिकट बुक कर सकते है, जैसे सोमवार और गुरुवार की सुबह की कोई भी फ्लाइट आप बुक करते हैं तो टिकट सस्ती होती है।  इसके अलावा, ऑफ पीक दिनों पर  टिकट बुक कर सकते हैं।

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related