PM Narendra Modi on Nepal Visit: भारत और नेपाल के बीच कुल छह समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, जलविद्युत समेत कई मुददों पर चर्चा

नेशनलPM Narendra Modi on Nepal Visit: भारत और नेपाल के बीच कुल...

Date:

लुंबिनी। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल दौरे पर हैं। नेपाली दौरे पर लुंबिनी पहुंचे प्रधानमंत्री का नेपाल के प्रधानमंत्री ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत और नेपाल के बीच कुल छह समझौतों पर चर्चा के बाद हस्तारक्ष किए गए। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं के बीच जलविद्युत, विकास के अलावा कनेक्टिविटी समेत कई मुद्दों को लेकर गहन चर्चा हुई। पीएम मोदी आज सोमवार सुबह वायुसेना के हेलिकाप्टर से लुंबिनी पहुंचे। लुंबिनी उनका प्रधानमंत्री देउबा ने जोरदार स्वागत किया।

Also read: गौतमबुद्ध की जन्मस्थली से पीएम मोदी देंगे शांति का संदेश

लुंबिनी पहुंचने पर पीएम मोदी के स्वागत समारोह में नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ उनकी पत्नी आरजू देउबा भी उपस्थित थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल सरकार के कई मंत्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आज बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर दोनों नेताओं ने बुद्ध जयंती के अवसर पर लुंबिनी में बौद्ध संस्कृति, विरासत केंद्र का शिलान्यास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी प्रसिद्ध माया देवी मंदिर में पूजा के लिए गए। पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध के जन्म स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित पूजा में शामिल हुए। इसी के साथ उन्होंने पीएम देउबा के साथ मंदिर से सटे अशोक स्तंभ पर दीप प्रज्जवलित किया। बता दें कि 2014 में पीएम बनने के बाद से मोदी का ये पांचवा नेपाली दौरा है। साल 2014 में अपने नेपाल दौरे के दौरान पीएम मोदी कोलुंबिनी बोध गया से लाया बोधि वृक्ष का पौधा भेंट किया था। पीएम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उस पौधे में पानी भी डाला और मंदिर में मौजूद आगंतुक पुस्तिका पर भी हस्ताक्षर किए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...