Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: गर्मी से पाए राहत, बनाएं छाछ रोटी!

chaas roti recipe

#image_title

लाइफस्टाइल डेस्क। Chass Roti – गर्मियों के मौसम में लोग छाछ काफी पसंद करते है, ये गर्मी से राहत देने का काम करती है। आप छाछ को कई तरीके से आहार में शामिल कर सकते है। आप चाहे तो छाछ रोटी बना सकते है, जी हां छाछ रोटी। ये खाने में काफी अच्छी लगती है और साथ ही फायदेमंद भी है।

छाछ रोटी सामग्री

रोटी 2, छाछ 1 कटोरी, प्याज 1, पिसा हुआ जीरा 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल 1 चम्मच,जीरा 1/2 चम्मच और लाल सूखी मिर्च 1/2 चम्मच।

छाछ रोटी रेसिपी (Chass Roti)

पहले रोटी के टुकड़े कर लें, कोशिश करे टुकड़े ज्यादा बड़े न हो। अब छाछ को एक बाउल में निकालें और उसमे प्याज को काटकर डाल दें, फिर भुना हुआ जीरा, नमक, लाल मिर्च डालकर मिलाए। सब कुछ मिलाने के बाद रोटी के टुकड़े छाछ में डाल दे।

इसके बाद, गैस पर एक पैन रखें उसमे जीरा और लाल सूखी मिर्च डालकर चटका ले। जब ये चटक जाए तब इस तड़के को छाछ में डाल दे। अब इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखे। बस इसे ठंडा-ठंडा परोसे।

(Image/istock)

Exit mobile version