नारियल को आहार में इस तरह करे शामिल, मिलेंगे फायदे!

नारियल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, कई लोग सूखा नारियल खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग नारियल पानी पीना पसंद करते हैं।

चाहे आप कैसे भी नारियल का सेवन करे ये काफी गुणकारी माना जाता है।

इसके अलावा नारियल पानी पीने के बाद इसके अंदर की मलाई भी बहुत फायदेमंद होती है।

नारियल की मलाई में हेल्दी फैट होता है, ये वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है।

इसकी मलाई में कार्ब की मात्रा कम होती है, ये एंटी ऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है।

इसमें पेलीफेनॉल पाया जाता है, जो शरीर की कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

यह लो कार्ब, पेलियो, ग्लूटेन-फ्री और नट-फ्री डाइट लेने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

इस तरह करें नारियल को डाइट में शामिल

नारियल का लड्डू बना सकते हैं और चाहें तो ड्राई फ्रूट्स के साथ नारियल को शामिल कर खा सकते हैं।

नारियल की चटनी शामिल कर सकते हैं, इससे से गूद्दे, तिल और कई तरह के मसाले से तैयार किया जाता है।

आप नारियल के टुकड़े को शेक डाल कर सेवन कर सकते हैं।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !