भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद झारखण्ड में हुई हिंसा के मामले में सीबीआई ने शनिवार को चार्जशीट दाखिल कर दी जिनमें 11 लोगों को नामजद किया गया है, इस चार्जशीट से पता चलता है झारखण्ड में हिंसा भड़काने के मामले बिहार और यूपी के लोगों का हाथ है. चार्जशीट के मुताबिक यूपी के गाजीपुर और बिहार के पटना से आए लोगों ने भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया. जानकारी के मुताबिक हिंसा के यह साज़िशकर्ता अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं.
बता दें कि 10 जून 2022 दिन रांची में उपद्रवियों ने ज़बरदस्त तांडव मचाया था, इस हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई थी. इस दौरान रांची के कई बड़े मंदिरों को निशाना बनाया गया था. हालाँकि कुछ मंदिरों की छत से भी गोली चलाने के वीडियो वायरल हुए थे. यह हिंसा तब भड़की थी जब रांची में रोड जुमा की नमाज़ के बाद नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ लोग सड़क पर निकले थे, बाद में वह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था.
उपद्रव के इस मामले में सीआईडी ने कल देर रात कोर्ट में जिन 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की उनमें इरफान जुवेर आलम, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद माज, सरफराज आलम,अरमान हुसैन, शहबाज, रमजान अली, अफसर आलम और तीन अन्य लोग शामिल हैं. चार्जशीट में मोहम्मद साहिल और मुद्दसिर उर्फ कैफी के नाम भी शामिल हैं, इन दोनों की उपद्रव के दौरान गोली लगने से मौत हुई थी. चार्जशीट में सभी आरोपियों पर सुनियोजित तरीके से दंगा भड़काने की कोशिश करने और पुलिस अफसरों पर जानलेवा हमला करने के आरोपों की पुष्टि हुई है.

