चैपल ने कहा, इस बार भारत के लिये चुनौती कठिन होगी

स्पोर्ट्सचैपल ने कहा, इस बार भारत के लिये चुनौती कठिन होगी

Date:


चैपल ने कहा, इस बार भारत के लिये चुनौती कठिन होगी

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल ने कहा है कि अगर भारतीय टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को जल्दी आउट नहीं करती है तो ऑस्ट्रेलिया में इस साल टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत सकेगी।

इयान चैपल ने ‘सोनी टेन पिट स्टॉप’ शो में कहा, ‘‘मुझे इस श्रृंखला का इंतजार है। यह काफी रोचक होगी। भारत ने पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था तो टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत होगी।’’

चैपल ने कहा, ‘‘इस बार भारत के लिये चुनौती कठिन होगी क्योंकि स्मिथ और वार्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम में होंगे। भारतीय टीम हालांकि ऑस्ट्रेलियाई हालात में अच्छा खेलने में सक्षम है।’’

भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला जीती थी। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम में वॉर्नर और स्मिथ नहीं थे क्योंकि दोनों गेंद से छेड़खानी के कारण प्रतिबंध झेल रहे थे।

चैपल ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना काफी मुश्किल है। उसके पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण भी है। भारतीय टीम तभी जीत सकती है, जब स्मिथ और चैपल को सस्ते में आउट कर दे।’’ उन्होंने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि तीनों प्रारूप खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो कोहली इस समय सर्वश्रेष्ठ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...