बीजेपी लीडर के बाद एक और कोरोना पेंशेंट की डेथ

उत्तर प्रदेशबीजेपी लीडर के बाद एक और कोरोना पेंशेंट की डेथ

Date:


बीजेपी लीडर के बाद एक और कोरोना पेंशेंट की डेथ

  • 11 मौतें हो चुकी हैं अब तक मेरठ में
  • चार दिन के कोरोना के 70 से ज्यादा नए केस सामने आ चुके हैं, वहीं चार संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

मेरठ-कोरोना वायरस की जद में आने से शुक्रवार को बीजेपी नेता के बाद शहर के एक और पेशेंट ने दम तोड़ दिया. एक ही दिन में दो मौतें हो जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. हालांकि युवक की रिपोर्ट नहीं आई है. वह आनंद गुप्ता कॉलोनी का निवासी है. गौरतलब है कि मेरठ में चार दिन के कोरोना के 70 से ज्यादा नए केस सामने आ चुके हैं, वहीं चार संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है.

बीजेपी लीडर की दिल्ली में मौत
बीजेपी महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के सीएसओ विभांशु वशिष्ठ 25 वर्ष के थे. उनकी दिल्ली के के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह कोरोना पॉजिटिव थे, इसके अलावा उनकी आंतों में भी बीमारी थी. विभांशु के पिता की भी कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है.वहीं कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत हो गई है. उसकी मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. साकेत निवासी पुलकित बंसल का कैलाशी अस्पताल में लीवर का इलाज चल रहा था.सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि अभी सफदरजंग से मेल नहीं आया है. वे मेल के जरिए इसकी जानकारी देंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...