संविधान बदलने वालों को बदल डालिए, हरियाणा विजय संकल्प यात्रा में गरजीं प्रियंका

नेशनलसंविधान बदलने वालों को बदल डालिए, हरियाणा विजय संकल्प यात्रा में गरजीं...

Date:

हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने प्रचार को फिनिशिंग टच देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने राहुल गाँधी और प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की जो तीन अक्टूबर यानि चुनाव प्रचार ख़त्म होने के आखरी दिन तक जारी रहेगी। संकल्प यात्रा की शुरुआत आज अंबाला के नारायणगढ़ में हुई जहाँ मंच से प्रियंका गाँधी ने हरियाणा के लोगों से आह्वान किया कि संविधान बदलने वालों को बदल डालिए। कांग्रेस की यह विजय संकल्प यात्रा अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से होकर गुजरेगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 10 सालों से हरियाणा में भाजपा की सरकार है, लेकिन इन दस सालों में आपको क्या मिला, सिर्फ लाठियां। हरियाणा की महिलाओं, किसानों और जवानों ने देश का मान बढ़ाया है। भाजपा ने हरियाणा के लोगों का अपमान किया है। भाजपा ने किसानों, नौजवान महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। यहां के युवाओं को अग्निवीर के रूप में बेरोजगारी का नया रूप मिला है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए 5 मिनट भी नहीं हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर आप लोग स्वाभिमान से जीना चाहते हैं, न्याय चाहते हैं तो इस सरकार को उखाड़ फेंकिए। इस सरकार से आपको कुछ नहीं मिला है। ये सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। प्रियंका ने आगे कहा कि संविधान बदलने की बात करने वालों को आप बदल दीजिए। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।

प्रियंका ने कहा, हरियाणा में हमारे खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं। वे ओलंपिक में जाते हैं और पूरे देश का मान बढ़ाते हैं। लेकिन जब दिल्ली में महिला पहलवानों ने विरोध प्रदर्शन किया तो पीएम मोदी उनसे मिलने तक नहीं गए। उन्होंने यह भी नहीं पूछा कि हम क्या मदद कर सकते हैं? मोदी सरकार से हरियाणा को सिर्फ बड़े-बड़े वादे ही मिले हैं। प्रियंका ने कहा, “बीजेपी नेता अब फिर से जनता से नए-नए वादे कर रहे हैं। लेकिन मेरा सवाल यह है कि 10 साल तक सत्ता में रहने के दौरान बीजेपी ने अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? यहां के किसानों, महिलाओं, युवाओं और पहलवानों की बात क्यों नहीं सुनी गई?”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related