रसोई Bytes: घर पर तैयार करे चना दाल के ये टेस्टी चिप्स!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर तैयार करे चना दाल के ये टेस्टी चिप्स!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Chana Dal Chips Recipe – शाम के समय टेस्टी स्नैक्स खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है। वही लोग शाम के स्नैक्स में आलू से बने चिप्स काफी पसंद करते है। इसलिए आज हम आपके लिए चिप्स की रेसिपी लाए है लेकिन चना दाल के। जी हाँ, चना दाल के चिप्स भी काफी टेस्टी होते है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

चना दाल के चिप्स समाग्री

1 कप चना दाल, 1 चुटकी बेकिंग सोडा, 1 चम्मच काली मिर्च, 2 चम्मच सूजी, 2 चम्मच गेहूं का आटा और 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर। साथ ही 2 कप तेल, स्वादानुसार नमक, 1/2 चम्मच जीरा और 1 चम्मच चाट मसाला।

चना दाल के चिप्स रेसिपी (Chana Dal Chips Recipe)

पहले चना दाल को 3-4 घंटे पानी में भिगोकर रख दे, फिर इसे मिक्सी में डालकर महीन पीस ले। अब दाल के पेस्ट में सूजी और गेहूं के आटे को डालकर गूंथ ले। अब बेकिंग सोडा और मिर्च पाउडर को भी इसमें मिला ले।

इसके बाद, कढ़ाही में तेल को गर्म कर ले। वही मिश्रण में से लेकर छोटी-छोटी लोइयां बनाकर चिप्स का आकार दे। अब इन्हे अच्छे से डीप फ्राई कर लें। लीजिए तैयार है चना दाल के चिप्स। (Image/Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related