TRP घोटाला मामले में रिपब्लिक मीडिया के CEO गिरफ्तार

फीचर्डTRP घोटाला मामले में रिपब्लिक मीडिया के CEO गिरफ्तार

Date:


TRP घोटाला मामले में रिपब्लिक मीडिया के CEO गिरफ्तार

मुंबई: TRP घोटाला मामले में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास खानचंदानी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खानचंदानी को पुलिस की अपराध खुफिया इकाई ने यहां उनके आवास से गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। ”

BARK में लगाया था आरोप
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ” (BARK) ने कुछ चैनलों द्वारा टीआरपी में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हंसा रिसर्च एजेंसी के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने घोटाले की जांच शुरू की थी।

अब तक 13 लोग गिरफ्तार
आरोप है कि जिन कुछ घरों में बैरोमीटर लगाए गए थे, उनमें से कुछ परिवारों को रिश्वत देकर टीवी पर कुछ विशेष चैनल चलाने के लिए कहा गया ताकि उनकी टीआरपी बढ़े। हाल में दायर किए गए आरोप पत्र में पुलिस ने आरोप लगाया है कि हंसा के एक अधिकारी ने बैरोमीटर वाले घरों को टीवी पर बॉक्स सिनेमा, फक्त मराठी, महा मूवी और रिपब्लिक टीवी चलाने के लिए पैसे दिए हैं। रिपब्लिक टीवी ने कुछ भी गलत करने की बात से इनकार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...