TV चैनलों को केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी, भ्रामक और सनसनीखेज सामग्री के प्रसारण पर रोक

नेशनलTV चैनलों को केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी, भ्रामक और सनसनीखेज...

Date:

नई दिल्ली। टीवी चैनलों को केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार भ्रामक और सनसनीखेज सामग्री के प्रसारण पर रोक लगाई गई है। केंद्र सरकार ने ये निर्णय जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा पर दिखाए गए कंटेंट और रुस—यूक्रन युद्ध की हुई रिपोर्टिग पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

इसको लेकर केंद्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों को भ्रामक,‘अनौपचारिक और सनसनीखेज के अलावा भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी के संबंध में केंद्र सरकार ने कहा है कि देश के सभी टीवी चैनल इस एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें। सरकार ने साफ किया कि एडवाइजरी का पालन नहीं करने पर चैनल पर बैन भी लगाया जाएगा। 

Also Read :  Gujarati Chunavi Dangal – दो पटेलों के बीच पिसती गुजरात कांग्रेस

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जारी की गई एडवाइजरी में कहा है कि हाल के दिनों में कुछ सैटेलाइट चैनलों ने देश और विदेश की कुछ घटनाओं को बिना अप्रमाणिक किए हुए भ्रामक और सनसनीखेज तरीके से प्रकाशित किया। इससे सामाजिक और अस्वीकार्य भाषा के अलावा अभ्रद्र टिप्पणियों का देश में उपयोग हुआ। जिससे जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंची।

Also Read : CM नीतीश ने किया पटना Airport पर गृहमंत्री का स्वागत तो गरमाई बिहार की सियासत

इस तरह के प्रदर्शन अश्लील व मानहानिकारक इस्तेमाल करना अधिनियम धारा 20 की उप-धारा (2) के प्रावधानों का उल्लंघन हैं। केंद्र सरकार ने अब टीवी चैनलों के भड़काऊ हेडलाइन और हिंसा के वीडियो पर सख्ती दिखाई है। केंद्र का कहना है कि यह समुदायों के बीच सांप्रदायिक नफरत को भड़का सकते हैं और शांति व कानून व्यवस्था को बाधित कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related