Jawan Censored: शाहरुख की फिल्म ‘Jawan’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

एंटरटेनमेंटJawan Censored: शाहरुख की फिल्म 'Jawan' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

Date:

शाहरुख खान की ‘जवान‘ की रिलीज में महज 14 दिन बचे हैं. ‘पठान’ और ‘गदर 2‘ के बाद बॉक्स ऑफिस को एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म का इंतजार है। इस बीच खबर है कि सेंसर बोर्ड ने एटली के निर्देशन में बनी ‘जवान’ को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। हालांकि, फिल्म में 7 जगहों पर बदलाव भी किए गए हैं। इसके साथ ही फिल्म का रनटाइम भी कम कर दिया गया है. ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं चर्चा है कि इससे पहले फिल्म का ट्रेलर भी 28 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.

‘जवान’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है। फिल्म में जहां शाहरुख खान डबल रोल में नजर आने वाले हैं, वहीं उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, थलपति विजय और संजय दत्त कैमियो रोल में नजर आएंगे। ‘जवान’ को मिले सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) सर्टिफिकेट की एक विस्तृत कॉपी सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसमें फिल्म के डायलॉग्स में बदलाव देखा जा सकता है, वहीं सुसाइड के एक सीन को भी छोटा किया गया है.

‘जवान’ का रनटाइम कम होकर 2 घंटे 40 मिनट का होगा

जवान‘ का कुल रनटाइम घटाकर 169.18 मिनट कर दिया गया है। यानी ये फिल्म 2 घंटे 40 मिनट और 19 सेकेंड लंबी है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ डायलॉग्स को चेंज करने को बोला है. इसके साथ ही हिंसा के दृश्यों में भी बदलाव का सुझाव दिया गया है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म से ‘सिर कटी लाश’ वाला सीन हटाने को कहा है. इसके साथ ही एक डायलॉग है जिसमे’राष्ट्रपति’ का जिक्र हो रहा है, उसको भी बदलने को बोला है

CBFC ने ‘जवान’ में किए हैं ये 7 बदलाव

  • फिल्म में सुसाइड सीन की का टाइम घटाया गया .
  • सिर कटी लाश वाला सीन हटाया गया .
  • फिल्म में ‘राष्ट्रपति’ का अनावश्यक संदर्भ हटा दिया गया। इसके स्थान पर इसे ‘राज्य का प्रमुख’ कहा जाएगा. ‘वीरता पदक’ वाले डायलॉग को भी रिप्लेस करने को कहा गया है.
  • डायलॉग में ‘पेड़ा होके’ की जगह ‘तब तक बेटा वोट डालना…’ का इस्तेमाल किया गया है.
  • डायलॉग में ‘फिंगरिंग’ की जगह ‘उसे यूज’ का इस्तेमाल करने को कहा गया है। इसके साथ ही ‘घर, पैसा…की बुनियाद पर’ डायलॉग में ‘समुदाय’ शब्द जोड़ा गया है.
  • ‘क्योंकि यह एक विदेशी भाषा है…’ और ‘मेरी कंपनी के विशेषज्ञ प्रशिक्षक… मेरे खर्च पर’, इन संवादों को भी बदलने के लिए कहा गया है।
  • फिल्म में ‘एनएसजी’ के इस्तेमाल को अनावश्यक मानते हुए इसे बदलकर आईआईएसजी करने को कहा गया है.

‘जवान’ में शाहरुख इस भूमिका में आएंगे नजर

फिल्म में शाहरुख खान कमांडो विक्रम की भूमिका में नजर आएंगे. वह एक कमांडो टीम के लीडर के रूप में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में उनका दूसरा अवतार बेटे का होगा, जो एक पुलिस ऑफिसर है और उसका नाम आजाद है. फिल्म में शाहरुख के दो किरदारों में से एक किरदार नेगेटिव है। ‘रईस’ के बाद फैंस अपने ‘किंग खान’ को एक बार फिर ग्रे शेड में देखने के लिए बेताब हैं। खासकर तब जब फिल्म में 6 एक्शन डायरेक्टर हों।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...