99.4 फीसद अंकों के साथ केएल इंटरनेशनल का छात्र दिव्य बंसल प्रथम
मेरठ। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा बुधवार दोपहर को कर दी गयी है। इस वर्ष 10वीं कक्षा में 91.46 %स्टूडेंट्स पास हुए जबकि पिछले वर्ष 91.10% बच्चे पास हुए थे। यानी पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष रिजल्ट में मामूली (0.36 फीसदी) बढ़ोतरी हुई। सीबीएसई ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए इस वर्ष 12वीं और 10वीं दोनों कक्षाओं के टॉपरों का ऐलान नहीं किया है।
बुधवार को घोषित केएल इंटरनेशनल में का छात्र द्विव्य बंसल 99.4% अंकों के साथ प्रथम और स्पर्श 98.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर है। इसी के साथ मेरठ में दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र वंश कंसल के 98.6%, वैशवी गुप्ता के 98.2%, और केशव सिंघल के 98% मार्क्स आए हैं। केएल इंटरनेशनल के छात्र दिव्य बंसल को अंग्रेजी में 100,हिंदी में 100, मैथ्स में 100 सोशल साइंस में 99, साइंस में 98, आईटी में 100 अंक मिले हैं। वहीं वंश के 500 में 493 नंबर आए हैं। वंश के सोशल साइंस में 99 अंक आए हैं। इसके अलावा दसवीं के रिजल्ट के अनुसार गॉडविन पब्लिक स्कूल रोहटा रोड के हर्ष दहिया ने सीबीएसई बोर्ड स्कूल टॉप किया है। रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मुस्कान ने 90 % अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, सोम्या ने 86%अंक हासिल कर द्वितीय व अक्षिता ने 85%अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विद्या ग्लोबल स्कूल में आयुष्मान पटनायक 98%, आशी मंगलानी 96.6% व नीतिक 95.2% अंकों के साथ स्कूल में क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर हैं। वहीं अध्ययन स्कूल के प्रतिक शर्मा 97.4%, मिलिंद 96.6% और वंशिका शर्मा 96.6% अंकों के साथ स्कूल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
आपको बता दें कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से शुरू हुई थीं। जिसमें 10वीं का अंतिम पेपर 18 मार्च को था। दिल्ली के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस से पहले दंगा भड़का था जिस कारण से सीबीएसई पूर्वी दिल्ली के परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थी। दिल्ली के इन इलाकों की परीक्षाएं पहले कराई जानी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीएसई ने कोरोना वायरस संकट को देखते हुए 10वीं और 12वीं परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया था। ऐसे में दिल्ली के सीबीएसई 10वीं के छात्रों का रिजल्ट इंटरलनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क और असाइनमेंट वर्क के आधार पर जारी किया जाएगा। सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि सीबीएसई 12वीं के छात्र जो असेसमेंट मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें बाद में परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा जबकि 10वीं के छात्रों का यह असेसमेंट से जारी किया गया रिजल्ट ही अंतिम रिजल्ट होगा।

