CBSE Board के छात्रों को किया जा सकता है प्रमोट, इस आधार पर होगी मार्किंग

उत्तर प्रदेशCBSE Board के छात्रों को किया जा सकता है प्रमोट, इस आधार...

Date:


CBSE Board के छात्रों को किया जा सकता है प्रमोट, इस आधार पर होगी मार्किंग

लखनऊ: COVID-19 के दौरान निश्चित तौर पर हर विद्यार्थी के लिए बोर्ड का सभी को पास किए जाने का फरमान अच्छा है, पर जिसने भी ढंग से पढ़ाई नहीं की है उन्हें उनके रिजल्ट में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। क्योंकि CBSE रिजल्ट को लेकर किसी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं दिख रहा है।

दरअसल, Corona संक्रमण के चलते हालात और बच्चों की सुरक्षा के कारण इस बार सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए बच्चों की परीक्षा न कराए जाने का फैसला लिया था। साथ ही सभी बच्चों को संबंधित बोर्ड द्वारा बनाए गए अंको के आधार पर पास किए जाने की व्यवस्था की गई है। 12वीं Board का रिजल्ट प्रत्येक विद्यार्थी के लिए बेहद जरूरी भी है। ऐसे में CBSE में मार्किंग को लेकर अलग रुख अपनाया गया है।

CBSE क्षेत्रीय निदेशक श्वेता अरोड़ा ने बताया कि CBSE 12वीं के विद्यार्थियों के अंको की मार्किंग के लिए विद्यार्थियों के 10वीं कक्षा के 30%, 11वीं  कक्षा के 30% और 12वीं कक्षा के 40% अंक लिए जा रहे है। इन अंको में सिर्फ थ्योरी के अंकों को ही लिया जाएगा। थ्योरी के अंकों के आधार पर ही विद्यार्थियों की मार्किंग होगी। श्वेता अरोड़ा ने बताया कि CBSE के द्वारा तैयार किया गया Portal इसी आधार पर बनाया गया है, जिसमें स्कूलों द्वारा पहले बच्चों के High School की फिर 11वीं की और फिर 12वीं के अंकों की फीडिंग की गई है।

Google ने Tokyo Olympic 2020 के लिए बनाया अनोखा Doodle, एनिमेटेड मिनी गेम्स किया लांच

स्कूलों को भी अपने इन्ही पिछले तीन सालों के best result में से ही चुनाव करना है, किसी भी बच्चे को उससे अधिक अंक नहीं दिए जा सकते। इस बात को लेकर विद्यार्थी गलतफहमी में न रहे कि उनका 10वीं, 11वीं, 12वीं के कुल अंकों के आधार पर ही उनकी Numbering की जायेगी। ऐसे में पढ़ाई के दौरान 10वीं 11वीं और 12वीं में लापरवाही बरतने और विद्यार्थियों के ढंग से तैयारी न करने पर उनकी compartment तक भी आ सकती है।

ICSE ISC Board 24 जुलाई को जारी करेगा 10वीं, 12वीं का Result

श्वेता अरोड़ा का कहना है कि यह इसलिए भी किया गया है कि सभी बच्चों के साथ न्याय हो सके। इन सब के बावजूद भी यदि कोई बच्चा result से खुश नहीं है तो उसे परीक्षा देने का एक और मौका board द्वारा मिलेगा, जिससे वह खुद को साबित कर सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...