Site icon Buziness Bytes Hindi

Delhi liquor scam: CM अरविंद केजरीवाल को CBI ने पूछताछ के लिए बुलाया

cbi

नई दिल्ली। दिल्ली नई आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई ने सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए पत्र भेजकर जानकारी दी है। हालांकि इस पर अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्हें सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। शराब नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ की थी। दिल्ली में नई आबकारी नीति बनाने और लागू करने में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को 31 जुलाई, 2022 को खत्म किया था। इसके बाद नई आबकारी नीति लाई गई थी। नई आबकारी नीति पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसको लेकर आप सरकार पर आरोप लगाए गए थे कि नई नीति के जरिए कारोबारियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया जा रहा है।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने भी यह माना था कि नीति में कई कमियां हैं। उन्होंने नई शराब नीति में अनियमितओं को लेकर CBI से जांच की सिफारिश की थी। जानिए, क्या है दिल्ली सरकार की नई शराब नीति, जिसको लेकर इतना बवाल मचा और किन बिंदुओं पर आपत्तियां जताई गई थीं।

ये है दिल्ली की नई शराब नीति?

केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री, लाइसेंस जारी करने और ठेके-बार के संचालन के लिए नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी। इस नीति के जरिए दिल्ली सरकार शराब खरीदने का अनुभव बदलना चाहती थी और नई नीति में दिल्ली को 32 जोन में बांटकर लाइसेंस जारी किए गए थे। इस नीति के कारण दिल्ली सरकार पर बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगे जबकि छोटे कारोबारियों को नुकसान पहुंचने की बात कही गई।

Exit mobile version