प्रशांत किशोर समेत 700 प्रर्दशनकारी अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज

नेशनलप्रशांत किशोर समेत 700 प्रर्दशनकारी अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज

Date:

रविवार को बिहार के पटना में हुए छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर, उनकी जन सुराज पार्टी के नेताओं, कुछ कोचिंग सेंटर मालिकों और 700 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर तक मार्च करते हुए “अनधिकृत रूप से” लोगों को इकट्ठा करने, उन्हें भड़काने और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने का आरोप लगाया गया है। कथित अनियमितताओं के सामने आने के बाद 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर छात्रों ने पटना के गांधी मैदान में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। सीएम हाउस की ओर मार्च के दौरान छात्रों ने गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। अभ्यर्थी कई दिनों से गर्दनीबाग में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

बीपीएससी अभ्यर्थियों ने कहा कि वे राजनीति नहीं चाहते और सिर्फ दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं। वहीँ पुलिस ने कहा कि वे छात्रों की बात सुनने के लिए तैयार हैं। पटना प्रशासन ने कहा कि जन सुराज पार्टी को गांधी प्रतिमा के सामने छात्र संसद आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी लकिन गांधी प्रतिमा पर भीड़ जमा हो गई और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई। इसी के साथ भीड़ और पुलिस के बीच हाथापाई हुई। इसलिए, प्रशासन ने पानी की बौछारों और बल का उपयोग करके उन्हें हटा दिया। गांधी मैदान थाने में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर सहित 600-700 लोगों के खिलाफ अनधिकृत रूप से भीड़ इकट्ठा करने, लोगों को भड़काने और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

प्रशांत किशोर ने प्रदर्शनकारियों से फिलहाल आंदोलन रोकने का आग्रह किया और कहा कि अगर प्रदर्शनकारी सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तो सोमवार सुबह आगे के आंदोलन पर फैसला लिया जाएगा। जन सुराज नेता ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों पर चर्चा करने के लिए सहमत हो गई है और पांच सदस्यीय छात्र समिति अभी मुख्य सचिव से बात करेगी ताकि छात्रों की समस्याओं और मांगों पर कोई फैसला लिया जा सके ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...