Uttarakhand Accident: केदारनाथ से लौट रहे मेरठी युवकों की कार खाई में गिरी,बचाव अभियान जारी

उत्तराखंडUttarakhand Accident: केदारनाथ से लौट रहे मेरठी युवकों की कार खाई में...

Date:

मेरठ। केदारनाथ धाम से वापस लौट रहे मेरठ के चार युवकों की कार उत्तराखंड के ऋषिकेश में बुधवार सुबह हाईवे के पास गिर गई। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी जैसे ही युवकों के परिजनों को लगी कोहराम मच गया। बदरीनाथ हाइवे के पास कौडियाला में केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे मेरठ के चार श्रद्धालु युवकों की कार खाई में गिरी। ब्सासी पुलिस चौकी से हादसे की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बताया गया कि नदी किनारे से चारों का सामान मिला है। एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Read also: Rain In Kedarnath Dham: बारिश के चलते रोकी केदारनाथ धाम यात्रा, हेलीकाप्टर सेवा भी बाधित

जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे मेरठ के चार युवकों की कार हादसे का शिकार हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रस्सी की सहायता से खाई में उतारी गई। टीम को नदी किनारे गाड़ी नंबर प्लेट, मोबाइल,कैरी बैग व आधार कार्ड मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कार नदी में गिर गई है। वहीं कार में सवार युवकों का अभी कोई कुछ अता पता नहीं लगा है।
बताया जाता है कि नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। इस दौरान मौके पर मिले आधार कार्ड से उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है।

इनके आधार कार्ड मिले

पंकज शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर, मेरठ

हर्ष गुर्जर पुत्र संजय  निवासी काजीपुर, मेरठ

नितिन पुत्र राजेश निवासी शास्त्री नगर, मेरठ

गुलवीर जैन पुत्र दर्शन लाल जैन निवासी शास्त्री नगर, मेरठ

Read also: Kedarnath Ropeway Project: केदारनाथ धाम तक पहुंचने में लगेगे सिर्फ 40 मिनट, जल्द ही शुरू होगा रोपवे निर्माण कार्य

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...