- पंजाब के पूर्व सीएम के नयी पार्टी बनाने की चर्चा
- संपर्क में हैं अनेक नेता, जल्द हो सकती है घोषणा
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली दौरे से लौटने के बाद कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया था। माना जा रहा था कि दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करने वाले पूर्व सीएम जल्द ह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मगर उन्होंने भाजपा में शामिल होने की बात से इंकार कर दिया। सूत्रो के अनुसार कैप्टन जल्द ही नयी टीम के साथ राजनीति के मैदान में उतर सकते हैं। कांग्रेस के अनेक असंतुष्ट नेता भी उनके संपर्क में हैैं और आने वाले 15 दिन में कैप्टन नयी राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं।
Read also: सिद्धू के एडवाइजर ने इस्तीफा देकर कहा, मेरी जान को है कैप्टन अमरिंदर सिंह से खतरा
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से तनातनी के कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद कैप्टन ने सिद्धू के साथ कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया। पार्टी नेतृत्व के अनुभव पर सवाल उठाने के साथ उन्होंने सिद्धू को पंजाब के लिये सही आदमी न बताते हुए उनका हर स्तर पर विरोध करना जारी रखने का ऐलान किया था।
ऐसे माहौल में दिल्ली दौरे पर गये पूर्व मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित ढोभाल से मुलाकात की तो उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गयीं। लेकिन अमरिंदर सिंह ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को दरकिनार कर दिया। ऐसे में चर्चाएं हैं कि कैप्टन अपनी राजनीतिक टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो कांग्रेस के अनेक नेता कैप्टन की टीम में शामिल होने को तैयार हैं। ऐसे में आने वाले 15 दिन के भीतर कैप्टन नयी पार्टी की घोषणा कर सकते हैं।
Read also: हाथ मरोड़ने वाले हथकण्डों से डरने वाला नहीं किसान: कैप्टन अमरिंदर सिंह की केंद्र को दो टूक
पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद के बाद कैप्टन के नयी राजनीतिक पार्टी बनाने की संभावनाएं कांग्रेस नेतृत्व के लिये परेशानी खड़ी करने वाली हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे अमरिंदर सिंह के समर्थन में अनेक नेता कांग्रेस से विद्रोह कर सकते हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव की बेला में यह राजनीतिक संकट कांग्रेस की नैया को मझधार में फंसाने वाला है।

