Site icon Buziness Bytes Hindi

South Africa India T20 Series : कप्तान के एल राहुल, कुलदीप यादव टीम से बाहर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 श्रंखला शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. मिल रही ख़बरों के अनुसार टीम के कप्तान के एल राहुल और स्पिनर कुलदीप यादव चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं और ऋषभ पंत KLR की जगह टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे, वहीँ आईपीएल में गुजरात टाइटंस को चैम्पियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या को उपकप्तानी की ज़िम्मेदारी मिली है. 

Also Read : Mithali Raj Retirement: मिताली राज ने बल्ला टांगा

KLR की जगह अभी टीम किस खिलाडी को शामिल किया जायेगा, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आयी है. बता दीं कि इस सीरीज के लिए पहले ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्या कुमार और बुमराह को टीम से बाहर रखा गया है ताकि नए खिलाडियों को पैरफोर्म करने का मौका मिले , ऐसे में के एल राहुल और कुलदीप का टीम से बाहर होना टीम कि मुसीबतें बढ़ाने वाला हो सकता है. पता चला है कि के एल राहुल और कुलदीप यादव को अब बंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकादमी भेजा जायेगा।

KLR के टीम से बाहर होने से अब टीम के संयोजन में टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को बदलाव करना होगा। प्रारंभिक जोड़ी के रूप में ईशान किशन के साथ वेंकटेश अय्यर या ऋतुराज गायकवाड़ को आरंभिक जोड़ी के रूप में उतारा जा सकता है. नए कॉम्बिनेशन में दूसरे विकेट कीपर दिनेश कार्तिक की भी जगह अब बनते दिख रही है. आलराउंडर्स में उपकप्तान हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा टीम का हिस्सा बनेंगे, गेंदबाज़ी में भारत की नयी सनसनी उमरान मलिक को मौका मिल सकता है.  

Read also: आईपीएल करेगी BCCI को मालामाल

भारतीय टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.

Exit mobile version