Corona Update: 23 जनवरी से चीन में होंगी रोज़ाना 25 हज़ार मौतें!

इंटरनेशनलCorona Update: 23 जनवरी से चीन में होंगी रोज़ाना 25 हज़ार मौतें!

Date:

चीन में कोरोना की नई लहर से हालात बहुत बिगड़ गए हैं, हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि चीन ने ख़बरों पर सेंसर लगा दिया है, आंकड़े जारी करने बंद कर दिए है, चीन में कोरोना की स्थिति को लेकर जो अनुमान बताये जा रहे हैं वो बहुत ही भयावह हैं, अब इसी तरह का एक अनुमान लन्दन स्थित एयरफिनिटी ने जारी किया है, इसके मुताबिक चीन में आने वाली 13 को कोरोना संक्रमण के 37 लाख नए मामले सामने आ सकते हैं और इन आंकड़ों के हिसाब से 23 जनवरी के रोज़ाना 25 हज़ार लोगों की मौत हो सकती है.

एयरफिनिटी का अनुमान

पूर्वानुमान फर्म एयरफिनिटी ने कहा कि अप्रैल 2023 के अंत तक हम पूरे चीन में 1.7 मिलियन मौतों की भविष्यवाणी कर रहे हैं। एयरफिनिटी ने बताया की उसके अनुमान का मॉडल चीन के क्षेत्रीय प्रांतों के डेटा पर आधारित है। डेटा के रुझानों का इस्तेमाल कर एयरफिनिटी के साथ काम करने वाले विशेषज्ञों की की टीम ने उन क्षेत्रों में पहली पीक होने का अनुमान लगाया है जहां हाल के दिनों में मामले बढ़ रहे हैं। एयरफिनिटी के मुताबिक बीजिंग में मामले चरम पर हैं, अगले 1-2 सप्ताह में मौतों की संभावना भी चरम पर होगी।

मार्च में दिखेगी दूसरी लहर

एयरफिनिटी के अनुमान के मुताबिक अगले साल 3 मार्च को चीन में दूसरी लहर दिखेगी और दैनिक मामले 4.2 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है। यह भी कहा गया है कि दूसरी लहर में चीन के ग्रामीण इलाके ज़्यादा प्रभावित नज़र आएंगे. बता दें कि चीन में जनवरी के मध्य में पहली लहर की सम्भावना जताई गयी है. वही चूंकि कोविड-19 पूरे देश में फ़ैल रहा है तो दूसरी लहर मार्च तक आने की सम्भावना है. पहले के एक मॉडल से यह जानकारी सामने आये थी कि चीन में एक दिन में दस लाख से अधिक मामले और एक दिन में 5,000 से अधिक मौतें होने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related