तकनीकी:- ई कॉमर्स कम्पनी अमेजन पर इस समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी की होड़ मची हुई है। क्योंकि अमेजन ऑफ़र के तहत इलेक्ट्रॉनिक सामना पर इस समय अपने ग्राहकों को भारी छूट दे रहा है। वही अगर हम बात लैपटॉप की करें तो अमेजन पर इस समय लैपटॉप खरीदने पर आपको भारी डिस्काउंट प्राप्त हो सकता है। क्योंकि इस समय अमेजन अपने ग्राहकों को लैपटॉप आधे दामो में बेच रहा है।
जानकारी के लिए बता दें Amazon पर बैंक डिस्काउंट, कीमत में कटौती और एक्सचेंज ऑफर के बाद लैपटॉप की कीमत काफी कम हो गई है। इन कम कीमतों के बाद आप अमेजन से Honor MagicBook X 15, Dell New Vostro 3510 और Lenovo IdeaPad 3 को बेहद सस्ते दामो में खरीद सकते हैं।
अगर हम Honor MagicBook X 15 की बात करें तो इसकी मार्केट कीमत 49,999 रुपये है, लेकिन इसे Amazon पर 31 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 34,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। Dell New Vostro 3510 की मार्केट में कीमत 54,783 रुपये है, लेकिन इसे Amazon पर 27 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वही अगर हम बात लिनोवो के लैपटॉप की करें तो लिनोवो के Lenovo IdeaPad 3 की मार्केट कीमत 62,190 रुपये है, लेकिन इसे अमेजन पर 41 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 36,890 रुपये में खरीदा जा सकता है।

