कारोबारी आनंद महिंद्रा को खूब भा रहा “युवा रफी”

बिज़नेसकारोबारी आनंद महिंद्रा को खूब भा रहा “युवा रफी”

Date:


कारोबारी आनंद महिंद्रा को खूब भा रहा “युवा रफी”

ट्वीट कर कहा, जल्द नए मोहम्मद रफी का इंतजार खत्म होने वाला है
केरल का युवक है जिसे लोग छोटा रफी कहकर बुलाते हैं

न्यूज़ डेस्क। प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा भारतीय प्रतिभाओं के वीडियो ट्वीट कर उनका उत्साहवर्धन करते रहते हैं. अब उन्‍होंने केरल के शख्‍स का वीडियो ट्वीट किया है, जिसकी प्रशंसा करते हुए उन्‍होंने कहा कि अब जल्‍द नए मोहम्‍मद रफी का इंतजार खत्‍म होने वाला है.

यह केरल का युवक है, जो मोहम्‍मद रफी के गाने को अपनी आवाज में गाता है. उसकी आवाज ऐसी है कि लोग उसे ‘छोटा रफी’ कहकर बुलाते हैं. मोहम्‍मद रफी का गाना गाते हुए उसका एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा उसके मुरीद हो गए हैं.उन्‍होंने भी उसका वीडियो शेयर किया है.

मैं इस वीडियो क्लिप को बंद नहीं कर सकता
सौरव किशन नाम का युवक केरल के कोझिकोड का रहने वाला है. वह मोहम्‍मद रफी के गानों को अपनी आवाज देता है. ऐसे में उसके दोस्‍त और स्‍थानीय लोग उसकी आवाज के मुरीद हैं. वे उसे छोटा रफी कहकर बुलाते हैं. उसका वीडियो ट्विटर पर जुडीश राज नामक यूजर ने शेयर किया था, जिसे बाद में आनंद महिंद्रा ने शेयर किया. आनंद महिंद्रा ने उसका वीडियो शेयर करके लिखा, ‘हम सदियों से नए मोहम्‍मद रफी का इंतजार कर रहे हैं. अब लगता है हमें अधिक समय तक इंतजार नहीं करना होगा. मैं इस वीडियो क्लिप को बंद नहीं कर सकता.’ इस वीडियो में सौरव किशन मोहम्‍मद रफी के मशहूर गाने ‘तेरी आंखों के सिवा’ को गा रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 1.1 मिलियन लोग देख चुके हैं. साथ ही इसे 31.4 हजार लाइक्‍स मिल चुके हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related