Share Market Today: बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स 65 हजार पार, निफ्टी 19000 के ऊपर

बिज़नेसShare Market Today: बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स 65 हजार पार, निफ्टी...

Date:

Share Market Today Open: आज घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले हैं। आज 31 अगस्त को घरेलू बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त से हुई। सेंसेक्स आज 97.46 अंकों की बढत के साथ 65,184.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 31.65 अंकों की बढ़त के साथ 19,379.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 122 अंकों यानी 0.19 प्रतिशत बढ़त के साथ 65209.46 अंकों के स्तर पर था। जबकि निफ्टी 40.40 अंकों की बढ़त के साथ 19,387.90 स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ऐसा रहेगा आज बाजार

वैश्विक बाजारों में मजबूत धारणा के बीच घरेलू शेयर बाजार (Stock Market Today) में आज गुरुवार के कारोबार की शुरुआत सकारात्मक हो सकती है। सुबह 6:50 बजे, गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 35 अंक बढ़कर 19,480 अंकों के स्तर पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी फ्यूचर्स के बुधवार के बंद स्तर के मुकाबले है।

ग्लोबल बाजार की स्थिति

वैश्विक मोर्चे पर अमेरिकी शेयर बाजार लगातार चौथे दिन तेजी के साथ खुल और बंद हो रहे हैं। डॉव जोन्स, NASDAQ कंपोजिट और S&P 500 सूचकांक में 0.5 फीसद तक की बढ़ोत्तरी हुई है। एशियाई बाजारों में शुरूआती कारोबार के दौरान बढ़त दर्ज की गई है। टोपिक्स, निक्केई 225, कोस्पी और एसएंडपी 200 जैसे प्रमुख सूचकांक 0.3 फीसद तक बढ़े हैं।

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) और डब्ल्यूटीआई क्रूड कीमतें लगातार बढ़ते हुए 86 डॉलर प्रति बैरल और 81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं हैं। अमेरिकी आंकड़ों के बाद कच्चे तेल की सख्त निकासी का सुझाव दिया। इस बीच बुधवार यानी कल 30 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FII) ने घरेलू शेयर बाजार से 495 करोड़ रुपए के शेयर बेचें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...