Changes From 1 July: एक जुलाई से लागू हो रहे ये नए नियम,नौकरीपेशा की लाइफ में भी होगा बदलाव

बिज़नेसChanges From 1 July: एक जुलाई से लागू हो रहे ये नए...

Date:

मेरठ। एक जुलाई से देश में कई नियमों में बदलाव हो रहा है। इन नियमों में बदलाव का असर लोगों के आम जीवन पर भी पड़ेगा। कुछ नियमों के लागू होने का असर नौकरीपेशा की लाइफ पर पड़ेगा। जिससे उनकी पूरी लाइफ बदल जाएगी। इससे इन हैंड सैलरी घटने के साथ पीएफ कंट्रीब्युशन बढ़ेगा। इसके अलावा कामकाज के घंटे अब 12 हो जाएंगे और वीकऑफ बढ़कर अब तीन हो जाएंगे।

Read also: Congress Chintan Shivir : चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस में दिखने लगे बड़े बदलाव, दिल्ली के नामी गुर्जर नेता ने दिया इस्तीफा

2. हर महीने की एक तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव होता है। जिस तरह से प‍िछले कुछ महीने से कीमतें बढ़ रही हैं उसे देखकर लगता है कि इस बार एक जुलाई से कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। ब‍िना सब्‍स‍िडी वाले गैस स‍िलेंडर और कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर दोनों की कीमत इस बार बढ़ने की उम्‍मीद है।

3. ऑनलाइन शॉप‍िंग करने वालों के ल‍िए है एक जुलाई से ऑनलाइन शॉप‍िंग कंपनियां क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा अपने पास सुरक्ष‍ित नहीं रख पाएंगे। सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए आरबीआई एक जुलाई कार्ड टोकेनाइजेशन सिस्टम शुरू कर रही है। इस स‍िस्‍टम में कार्ड का ब्योरा अब टोकन में बदलेगा। 

4. डीमेट और ट्रेडिंग अकाउंट का केवाईसी पूरा नहीं किया तो इसे एक जुलाई से पहले करा लें। एक जुलाई के बाद केवाईसी अपडेट नहीं होगा। इससे  भव‍िष्‍य में परेशानी होगी। डीमेट खातों के लिए केवाईसी कराने की अंत‍िम तारीख 31 मार्च 2022 थी बाद में इसे बढ़ाकर 30 जून तक के लिए कर दिया था। 

5. पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 थी। लेक‍िन इसकी तारीख त‍क ल‍िंक कराने पर एक हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। 30 जून तक दोनों को ल‍िंक कराने पर 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। यदि लिंक नहीं कराया है तो एक जुलाई से पहले करा लें।

6. ब‍िजनेस से प्राप्त होने वाले गिफ्ट पर एक जुलाई 2022 से 10 फीसदी टीडीएस देना होगा। टैक्स का यह प्रावधान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डॉक्टरों पर लागू होगा। अगर कंपनी की ओर से द‍िया गया उत्‍पाद वापस लौटा द‍िया है तो टीडीएस लागू नहीं होगा।

7. अगर क्रिप्टोकरेंसी में न‍िवेश क‍िया है क्र‍िप्‍टो न‍िवेशकों को 30 फीसदी टैक्स के बाद एक और बड़ा झटका लगने वाला है। क्रिप्टो में पैसा लगाने वालों को टैक्‍स के अलावा एक फीसदी टीडीएस भी अब देना होगा। 

8. दिल्ली में 30 जून तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर सरकार की तरफ से 15 फीसदी छूट दी जा रही है। यह छूट 30 जून के बाद खत्म हो जाएगी। यानी एक जुलाई से इस डिस्काउंट का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

9. एक जुलाई से देश की अग्रणी टू-व्‍हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने कीमत तीन हजार रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है। कच्चे माल में तेजी और बढ़ती महंगाई के कारण कंपनी की ओर से यह फैसला ल‍िया है। हीरो मोटोकॉर्प की घोषणा के बाद दूसरी कंपनियां भी दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं। 

Read also: Gold Silver Price Today: रविवार को स्थिर है सोना चांदी का भाव, सोमवार को बदलाव की उम्मीद

10. बढ़ती गर्मी के बीच एक जुलाई से एसी भी महंगे होगें। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी ने एसी एनर्जी रेटिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है। एक जुलाई से इन बदलावों के बाद पांच स्टार एसी की रेटिंग घटकर चार स्टार होगी। इसके साथ कीमत में 10 प्रत‍िशत की वृद्धि भी होगी। 

11. टाटा मोटर्स ने कमर्श‍ियल वाहनों को महंगा कर दिया। टाटा ने कॉमर्शियल वाहनों की कीमत में 1.5 से 2.5 फीसदी तक बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर ये बढ़ी कीमत एक जुलाई 2022 से लागू होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...