इन 5 पोस्टऑफिस योजनाओ से हो सकता है आपका पैसा दोगुना

बिज़नेसइन 5 पोस्टऑफिस योजनाओ से हो सकता है आपका पैसा दोगुना

Date:


इन 5 पोस्टऑफिस योजनाओ से हो सकता है आपका पैसा दोगुना

पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स योजनाओं का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इन्हें सरकार का समर्थन प्राप्त है। यानी पोस्ट ऑफिस की योजनाओ में पैसों के डूबने का कोई रिस्क नहीं होता है। डाकघर की कई ऐसी योजनाएँ है जिनसे आपके पैसे को दोगुना किया जा सकता है। पढ़े यह लेख और जाने योजनाओ का ब्याज दर और बहुत कुछ। 

Read also: अब डाकघर में मिलेंगी सभी सुविधाएं, नहीं लगाने होंगे विभागों के चक्कर

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट

एक साल से तीन साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) पर 5.5 फीसदी ब्याज प्राप्त होता है। अगर आप इसमें निवेश करते हैं तो करीबन 13 साल में आपका पैसा दोगुना हो सकता है। इसी स्कीम के तहत, 5 साल की समय अवधी में जमा की गयी राशि पर 6.7 प्रतिशत ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। यदि आप इस समयावधि में अपना पैसा निवेश करते हैं, तो 10.75 वर्षों में आप अपना पैसा दोगुना कर सकेंगे।

डाकघर बचत बैंक खाता

यदि आप डाकघर बचत खाते में पैसा जमा करते हैं तो आपको अपना पैसा दोगुना मिल सकता है। हालांकि, इसमें लम्बा समय लग सकता है क्योकि इस योजना के अंतर्गत केवल 4.0 प्रतिशत ब्याज दर मिलता है। इस स्कीम के तहत आपका पैसा 18 वर्षों में दोगुना हो जाएगा।

डाकघर आवर्ती जमा

डाकघर आवर्ती जमा (RD) पर ब्याज की वर्तमान दर 5.8% है, जिसका अर्थ है कि यदि इस दर पर पैसा लगाया जाता है, तो आपका पैसा लगभग 12.41 वर्षों में दोगुना हो जाएगा।

डाकघर मासिक आय योजना

डाकघर मासिक आय योजना (MIS) पर वर्तमान ब्याज दर 6.6 प्रतिशत है; अगर इस दर से पैसा लगाया जाए तो यह करीब 10.91 साल में आप दोगुना रकम पा सकते है।

Read also: अयोध्या में आने-जाने वाली डाकों पर लगेगी देश की पहली धार्मिक मुहर

डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

डाकघर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) के तहत आप 7.4 प्रतिशत ब्याज दर पा सकते है। इस स्कीम के द्वारा आप 9.73 साल में अपना पैसा दोगुना कर सकते है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related