नई दिल्ली। दुनिया के दो व्यापारी महारथियों के बीच व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ कानूनी लड़ाई भी तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले से रिलायंस Reliance को झटका और फ्यूचर ग्रुप Future Group को राहत मिली है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप की लगभग चौबीस हजार करोड़ की डील पर फिलहाल रोक भी लग गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के बीच हुई बहुचर्चित डील के खिलाफ Amazon की याचिका पर अमेजन के पक्ष में निर्णय दिया है।
अपने फैसले में सर्वोच्च कोर्ट ने कहा है कि सिंगापुर में जो इमरजेंसी आर्बिट्रेशन Arbitration फैसला है, वह इंडिया में भी लागू होगा। बता दे कि Singapore रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप के निर्णय पर रोक लगा दी गई थी, इसी के बाद India में भी अमेजन ने विलय सौदे के खिलाफ याचिका दायर की थी।
अब सवाल उठता है कि, आखिर इसी डील पर अमेजन ने विरोध क्यों जताया? जवाब यह है कि, फ्यूचर ग्रुप की ही एक कंपनी में अमेजन की 49 फीसदी की हिस्सेदारी थी। डील के मुताबिक, अगर कंपनी बेची जाती है तो खरीद का पहला अधिकार अमेजन का ही होगा, लेकिन रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप की डील में इसका कथित तौर पर पालन नहीं हुआ। अमेजन ने इसको लेकर सबसे पहले सिंगापुर की एक अदालत में अपील दर्ज की थी, जहां अमेजन के पक्ष में फैसला आया था। उसके बाद ये मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा, जिसमें हाईकोर्ट ने डील को आगे बढऩे को कहा था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी है।
Read also: सेबी पहुंचा रिलायंस-फ्यूचर रिटेल डील का मामला
मालूम हो कि, भारत के अलग-अलग शहरों में प्रचलित बिग बाजार Big Bazaar फ्यूचर ग्रुप का ही है। यह भी जान लीजिए कि, कुछ वक्त पहले रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप में रिटेल मार्केट को लेकर सबसे बड़ा समझौता हुआ था और 24,713 करोड़ की डील के बाद रिलायंस के पास फ्यूचर ग्रुप के मालिकाना हक भी आ गए थे।
पूरे मामले में दोनों ही खेमों की सिरदर्दी तब बढ़ी जबकि, रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप की करीब 24 हजार करोड़ की डील के खिलाफ अमेजन ने सबसे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। हालांकि, हाईकोर्ट ने इस डील पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसी के बाद अमेजन की ओर से मामला सुप्रीम कोर्ट के पाले में गया था। हालांकि इस निर्णय से Reliance को जरूर झटका लगेगा लेकिन Future Group के मालिक Kishore Biyani को कोई विशेष फायदा नहीं होगा I

