व्यापार;- एथलेटिक फुटवियर कंपनी कैंपस एक्टिववियर के IPO में निवेशकों का आज दूसरे दिन भी बेहतर रिस्पांस मिला है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन यह रिस्पांस 3.21 गुना सब्सक्राइब हुआ है। अगर हम NSE के आंकड़ों को देखे तो इसके इश्यू को 10,79,78,526 की बोली मिली है। वही ऑफर पर 3,36,25,000 शेयर थे।
वही अगर हम दूसरे दिन के सब्सक्रिप्शन मे नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी को 5.67 गुना रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स को 3.94 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को 13 फीसदी का सब्सक्रिप्शन मिला है.
सूत्रों के मुताबिक कम्पनी IPO के माध्यम से 1400 रुपये करोड़ जुटाने की फिराक में है। इस कम्पनी का इश्यू पूरी तरह सेल है। वही कम्पनी ने इस सेल के लिए लंबी अवधी के निवेशकों को सब्सक्राइब करने की बात कही है। कम्पनी में शेयरधारकों और प्रमोटर्स द्वारा 4.79 करोड़ की बिक्री शामिल हैं। हालाकि अभी इसमे प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 78.21 फीसदी है।
मिली जानकारी के अनुसार कम्पनी का IPO 4 मई को होंना है। जिसका रिफंड 5 मई से आरम्भ होगा। कहा जा रहा है कि 9 मई को कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में लिस्ट हो सकते हैं। जिसके बाद कम्पनी का सीधा मुकाबला Bata India, Relaxo Footwears, Khadim India, Liberty Shoes, Metro Brands और Mirza International के साथ होगा।

