Stock Market Opening Today: 60 हजारी हुआ सेंसेक्स,हरे निशान पर खुला बाजार

बिज़नेसStock Market Opening Today: 60 हजारी हुआ सेंसेक्स,हरे निशान पर खुला बाजार

Date:


Stock Market Opening Today: 60 हजारी हुआ सेंसेक्स,हरे निशान पर खुला बाजार

नई दिल्ली। सोमवार यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बाजार खुलते ही जैसे हरे निशान पर पहुंचा तो निवेशकों के चेहरे खिल गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 839 अंकों के साथ तेजी से बढ़ता हुआ 60 हजार को पार कर गया। आज बीएसई जो कि 30 शेयरों वाला हैं इसका सेंसेक्स सूचकांक 839 अंक तेजी के बढ़ता हुआ 60,116 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी निफ्टी सूचकांक ने 224 अंक की तेजी दिखाई और यह उछलकर 17,895 की ऊचाई पर पहुंचकर कारोबार करने लगा।

Read also: LIC ने दिया हाथ तो एचडीएफसी शेयर में आया उछाल

बता दें कि इससे पहले नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार तेज के साथ बंद हुआ था। उसके बाद से आशंका जताई जा रही ​थी कि आज सोमवार को बाजार तेजी के साथ खुलेगा। शुक्रवार को एनएसई निफ्टी सूचकांक 205 अंक तेजी के साथ 17,670 पर बंद हुआ था। जबकि बीएसई सेंसेक्स 708 अंक बढोत्तरी के साथ 59,277 पर बंद हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related