अभी से शुरू करें अपने बढ़ापे को सिक्योर करने की प्लानिंग और चुने बेस्ट रिटायरमेंट प्लान

बिज़नेसअभी से शुरू करें अपने बढ़ापे को सिक्योर करने की प्लानिंग और...

Date:

बाजार:- आज के समय मे जब कोई यूथ अपनी पहली नौकरी ज्वाइन करता है तो उसकी पहली इच्छा अपने सपनो को पूरा करना और अपने पैसे की बेस्ट सेविंग करना है। क्योंकि यही सेविंग हमारे सपनो को पूरा करती है और भविष्य में जब कभी हमे पैसे की आवश्यकता पड़ती है तो हमे किसी के सामने हाँथ नहीं फैलाना होता है। वही अगर हम अपनी पहली नौकरी के साथ ही अपने रिटायरमेंट के लिए सेविंग करना शुरू कर देते हैं तो यह हमारे बढ़ापे में हमारा सहारा बनता है और हमे किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं से नहीं जूझना पड़ता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे रिटायरमेंट प्लान के बारे मे जो अपने लिए साबित होंगे बेस्ट ऑप्शन…
अगर आप अपनी रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको एसआईपी को कभी नहीं भूलना चाहिए क्योंकि एसआईपी आपके रिटायरमेंट में काफी लाभदायक साबित हो सकती है। इसके माध्यम से आप म्यूचुअल फंड में मासिक, त्रैमासिक या अर्धवार्षिक निवेश कर सकते हैं. आप चाहें तो एकमुश्त भी कोई रकम निवेश कर सकते हैं। क्योंकि म्युचुअल फंड में आपकी रकम उतना अधिक बढ़ेगी जितना अधिक दिन आप इसमे इंवेसमेन्ट करके रखेंगे। लेकिन आपको इसमे इंवेसमेन्ट करने से पहले काफी सोच समझ लेना चाहिए क्योंकि कई बार इसमे पैसा डूब भी जाता है।
एसआईपी के अलावा आप अपने रिटायरमेंट प्लानिंग में यूलिप को भी देख सकते हैं। क्योंकि यह भी रिटायरमेंट प्लान के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है इसका मतलब होता है यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान। यूलिप इन्वेस्टमेंट के साथ एक इंश्योरेंस प्लान भी है, जहां स्टॉक और बॉन्ड में निवेश किया जाता है।यह मौजूदा बाजार स्थितियों के हिसाब से जुड़ा हुआ रिटर्न जेनरेट करता है।एसआईपी और यूलिप के बीच सबसे बड़ा अंतर यह है कि यूलिप के साथ जीवन बीमा कवरेज आता है, जबकि एसआईपी के साथ कोई इंश्योरेंस कवर नहीं होता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related