अब एटियम कार्ड नहीं तो नो टेंशन क्योंकि ई वॉलेट से निकलेगा एटियम से पैसा

बिज़नेसअब एटियम कार्ड नहीं तो नो टेंशन क्योंकि ई वॉलेट से निकलेगा...

Date:

बाजार:- अभी तक अगर किसी को एटियम से पैसा निकालना होता था तो उसके पास एटियम कार्ड का होना आवश्यक रहता था लेकिन अब से ऐसा नहीं होगा और लोग अपने ई वॉलेट के जरिए एटियम से पैसा निकाल सकेंगे। पेमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर ओमनीकार्ड (OmniCard) ने कल यानी रविवार के दिन इस बात की जानकारी दी और कहा अब ग्राहक ई वॉलेट के माध्यम से किसी भी एटियम से कैश विड्रॉल कर सकते हैं। 
कंपनी ने इस बात की घोषणा करते हुए यह दावा किया है कि यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से लाइसेंस प्राप्त ऐसा पहला प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स यानी पीपीआई (Prepaid Payment Instruments) बना है जिसने देश में किसी भी एटीएम से रूपे कार्ड (RuPay Card) के जरिए कैश विड्रॉल की सुविधा दी है। 
कम्पनी ने कहा है यह सुविधा ग्राहको के लिए काफी लाभदायक सिद्द होगी। अब ओमनीकार्ड यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी एटियम से बिना कार्ड अपने ई वॉलेट का उपयोग कर पैसा निकाल सकेंगे। वही यूजर्स को डरने की आवश्यकता नहीं है इसमे सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है आपको किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस संदर्भ में ओमनीकार्ड के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संजीव पांडेय ने कहा की हम ग्राहको को एक बेहतरीन प्लेटफार्म दे रहे हैं। जहाँ वह अपने खाते को सुरक्षित रख सकते हैं और रुपे कार्ड या यूपीआई से जुड़े डिजिटल वॉलेट का उपयोग कर बिना एटियम के किसी भी एटियम से पैसा निकाल सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related