नई दिल्ली। योग गुरु के नाम से विख्यात बाबा रामदेव ने अपनी कंपनियों के आईपीओ भी शेयर बाजार में हैं। इसी कड़ी में रुचि सोया के एफपीओ (Ruchi Soya FPO) यानी फालो आन पब्लिक आफर भी बाजार में उपलब्ध है। बता दे कि रुचि सोया बाबा रामदेव की अग्रुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद की ही एक ब्रांच हैं। हालांकि इसके एफपीओ में अभी सुस्ती देखी जा रही है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही तेज रफ्तार पकड़ेगा। लेकिन इतनी सुस्ती के बाद भी दूसरे दिन इश्यू 0.3 गुणा से 30 प्रतिशत पर सब्सक्राइब हुआ। रुचि सोया ने पहले दिन ही 12 फीसदी की ग्रोथ कर ली थी।
वहीं खुदरा निवेशकों का भाग अभी तक इस में 34 प्रतिशत तक सब्सक्राइब हुआ है। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से में 41 प्रतिशत की बिड आई हैं। जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसलिए इसका हिस्सा मात्र 9 प्रतिशत सबस्क्रिप्शन पर है। माना जा रहा है कि इसमें एफपीओ की दिलचस्पी और बढ़ेगी और ये कुछ दिन बाद रफ्तार पकड़ सकता है। रुचि सोया के एफपीओ को 4.89 करोड़ शेयर प्रस्ताव के मुकाबले 1.52 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गत 24 मार्च को लॉन्च हुए इस शेयर का इश्यू 28 मार्च तक खुला रहेगा। इसलिए इसमें निवेश करने का बेहतर मौका है।

