मेरठ। विधान परिषद चुनाव 2022 (UP MLC Election 2022) की 36 सीटों पर पहले चरण का मतदान होने से पहले ही भाजपा 30 में से 9 सीटें बिना चुनाव लड़े जीत गई है। इससे सपा को बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा ने जो सीटें जीती हैं उनमें हरदोई, बांदा-हमीरपुर, बदायूं,अलीगढ़,खीरी,मिर्जापुर-सोनभद्र, मथुरा-एटा-मैनपुरी,बुलंदशहर शामिल हैं। इन जगहों पर सपा प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया तो भाजपा की जीत का रास्ता साफ हो गया। इससे पहले गत गुरूवार को विभिन्न दलों के 19 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए थे। पहले चरण की 30 में से 21 सीटों के लिए अब 9 अप्रैल को मतदान होगा।
Read also: योगी ने यूपी विधान परिषद से दिया इस्तीफा
एमएलसी चुनाव (UP MLC Election) में राज्य की 21 सीटों के लिए 76 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रतापगढ़ और मेरठ-गाजियाबाद सीट से सबसे ज्यादा छह प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि इलाहाबाद, आजमगढ़-मऊ, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर आगरा-फिरोजाबाद से पांच-पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं रायबरेली,पीलीभीत-शाहजहांपुर, झांसी-जालौन-ललितपुर,सुल्तानपुर से चार-चार प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।
भाजपा के नौ प्रत्याशी बिना चुनाव लड़े जीत गए। जो बिना चुनाव लड़े जीते हैं उनमें हरदोई से अशोक अग्रवाल, बदायूं से वागिश पाठक, मिर्जापुर-सोनभद्र श्याम नारायण सिंह,लखीमपुर खीरी से अनूप गुप्ता, बांदा-हमीरपुर से जितेंद्र सेंगर, बुलंदशहर नरेंद्र भाटी,अलीगढ़ से ऋषिपाल सिंह, मथुरा-एटा-मैनपुरी से ओम प्रकाश सिंह के अलावा आशीष यादव चुनाव जीते।

