RBI ने माना, देश पहली बार मंदी में घिरा

बिज़नेसRBI ने माना, देश पहली बार मंदी में घिरा

Date:


RBI ने माना, देश पहली बार मंदी में घिरा

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक साल पहले की तुलना में 8.6 फीसदी घटने का अनुमान है।

लगातार दो तिमाहियों में घटी जीडीपी
इस तरह लगातार दो तिमाहियों में जीडीपी घटने के साथ देश पहली बार मंदी में घिरा है। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के प्रभाव से पहली तिमाही में 23.9 प्रतिशत का संकुचन हुआ था।

सितंबर तिमाही में संकुचन 8.6 फीसदी रहने का अनुमान
दूसरी तिमाही के जीडीपी के सरकारी आंकड़े अभी नहीं आए है लेकिन केंद्रीय बैंक के अनुसंधानकर्ताओं ने तात्कालिक पूर्वानुमान विधि का प्रयोग करते हुए अंदाजा लगाया है कि सितंबर तिमाही में संकुचन 8.6 फीसदी तक रहा होगा।

आरबीआई को पहले से था अनुमान
इन अनुसंधानकर्ताओं के विचार बुधवार को जारी आरबीआई के मासिक बुलेटिन में प्रकाशित हुए हैं। आरबीआई ने पहले ही अनुमान लगा रखा है कि चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में 9.5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

तकनीकी रूप से मंदी की बात
आरबीआई के अनुसंधानकर्ता पंकज कुमार द्वारा तैयार की गयी अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘भारत तकनीकी रूप से 2020-21 की पहली छमाही में अपने इतिहास में पहली बार आर्थिक मंदी में चला गया है। ‘इकोनॉमिक एक्टिविटी इंडेक्स’ यानी आर्थिक कामकाज का सूचकांक शीर्षक से लिखे गये लेख में कहा गया है कि लगातार दूसरी तिमाही में आर्थिक संकुचन होने का अनुमान है। हालांकि इसमें यह भी कहा गया है कि गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य होने के साथ संकुचन की दर कम हो रही है और स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related