बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने की आत्महत्या

बॉलीवुडबॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने की आत्महत्या

Date:


बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने की आत्महत्या

नई दिल्लीः बॉलीवुड को एक और झटका लगा है। बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जोगिबाड़ा रोड स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं
आसिफ ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पहुंच चुकी है और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

निजी परिसर में मृत पाए
एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा धर्मशाला में एक निजी परिसर में मृत पाए गए। उन्होंने फांसी लगाई है। फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुशांत के साथ ‘काई पो छे’ में किया था काम
सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘काई पो छे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ आसिफ बसरा ने खुदकुशी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो 53 साल के बसरा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में एक कैफे के पास आत्महत्या की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related