तमिलनाडु सरकार को आर्थिक सलाह देंगे रघुराम राजन

बिज़नेसतमिलनाडु सरकार को आर्थिक सलाह देंगे रघुराम राजन

Date:


तमिलनाडु सरकार को आर्थिक सलाह देंगे रघुराम राजन

नई दिल्ली: तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार हाल के सालों में राज्य में देखी गई आर्थिक मंदी को काबू में करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. बनवारीलाल पुरोहित ने 16 वीं तमिलनाडु विधानसभा के पहले सत्र में कहा कि यह सरकार अपने सदस्यों के रूप में दुनिया भर के प्रमुख आर्थिक विशेषज्ञों के साथ ‘मुख्यमंत्री के लिए आर्थिक सलाहकार परिषद’ का गठन करेगी. जिसमें जाने-माने अर्थशास्त्रिय नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो एस्थर डुफ्लो, RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, डॉ अरविंद सुब्रमण्यम, प्रोफेसर जीन द्रेज और डॉ एस नारायण होंगे.”

Read also: अमरनाथ यात्रा रद्द, श्रद्धालु कर सकेंगे ऑनलाइन दर्शन

उन्होंने कहा कि इस परिषद के सलाह के साथ राज्य सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि आर्थिक विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच सके. वहीं कोरोनावायरस रोग की तीसरी लहर की भविष्यवाणी के बारे में बोलते हुए, पुरोहित ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों ने कोविड -19 की तीसरी लहर की चेतावनी दी है. वहीं सरकार आनेवाली तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी. राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है. 11 नए मेडिकल कॉलेजों सहित स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रही सभी निर्माण परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए तेजी लाई जा रही है.”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related