सेंसेक्स में 230 अंक की उछाल

बिज़नेससेंसेक्स में 230 अंक की उछाल

Date:


सेंसेक्स में 230 अंक की उछाल

मुंबई: एशियाई बाजारों में रही गिरावट के कारण शुरुआती कारोबार में गोता लगाने के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार अंत में बढ़त बनाने में सफल रहा जिससे बीएसई का सेंसेक्स 230 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 63 अंक चढ गया।

बीएसई का 30 अंकों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 230.01 अंक बढ़कर 52574.46 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 63.15 अंको की बढ़त के साथ 15746.50 अंक पर रहा। विगत कंपनियों के साथ ही छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का रुख बना रहा जिससे बीएसई का मिड कैप 0.82प्रतिशत बढ़कर 22420.06 अंक पर और स्मॉलकैप 0.83 फ़ीसदी चढकर 24854. 25 अंक पर रहा। सत्र के दौरान बीएसई में कुल 3463 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2049 बढ़त में और 1258 गिरावट में रही जबकि 156 कंपनियों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Read also: नई संशोधित गाइडलाइन के तहत पहले ही दिन रिकॉर्ड 69 लाख लोगों का टीकाकरण

एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई जबकि यूरोपीय बाजार बजट के में रहे जापान का निक्की 3.29प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 1.08 प्रतिशत टूट गया जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 प्रतिशत, ब्रिटेन का एफटीएसई 0.66 फीसदी तथा जर्मनी का डेक्स 0.69 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related