Sukanya Samriddhi NSC PPF: आज के समय मे जहां शेयर मार्केट में पैसा लगाना काफी रिस्की साबित हो सकता है। वही अगर हम बात छोटी बचत योजनाओं की करे तो यह अपने निवेशकों को इस महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न दे रही है। वही अब खबर है कि पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi) समेत कई योजनाओं में निवेश करने से निवेशकों को अब ज्यादा फायदा मिल सकता है। इसकी वजह है कि सरकारी बांड यील्ड में पिछले एक साल में बढ़ोत्तरी हुई है. इसका लाभ छोटे निवेशकों को बढ़े हुए ब्याज दर के रूप में मिल सकता है।
अगर हम पोस्ट ऑफिस से मिलने वाले लाभ को समझे तो पिछले साल सरकारी बॉन्ड यील्ड में तेजी उफान आया था जिसके बाद अब सरकार पोस्ट ऑफिस के निवेशकों के निवेश पर उन्हें ज्यादा फायदा देने की सोच रही है। अगर हम गोपीनाथ समिति की रणनीति को समझे तो इस समिति की ओर से 2011 में दिए गए फॉर्मूले के तहत स्मॉल सेविंग स्कीम पर 25 से 100 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। क्योंकि, पिछले 12 महीनों में बेंचमार्क 10 साल बॉन्ड पर यील्ड 140 बेसिस पॉइंट तक बढ़ा है. इस दौरान यह 6.04% से बढ़कर 7.46% हो गई है। अप्रैल-जून तिमाही में इसका औसत 7.31% रहा है।
गोपीनाथ समिति की इस रणनीति के अनुसार पीपीएफ की ब्याज दर 7.81 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है. जबकि, सुकन्या समृद्धि योजना और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में ब्याज दर 8 फीसदी तक पहुंच सकती है। वही अगर सरकार ब्याज दरों में इजाफा करती है तो आरबीआई के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड में सबसे ज्यादा फायदा निवेशकों को होगा। जानकारी के लिए बता दें आरबीआई के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड की ब्याज दर एनएससी से जुड़ी हुई है।
इस समय इसपर 35 बेसिस प्वाइंट्स अधिक ब्याज मिल रहा है।अभी एनएससी की प्रचलित दर 6.8% है। जिसके चलते आरबीआई फ्लोटिंग रेट बांड 7.15% ब्याज मिलता है। अगर एनएससी की दर को बढ़ाकर 7.15% कर दिया जाता है, तो इन बांडों की ब्याज दर 7.5% हो जाएगी, जो कि वर्तमान में बैंक की सावधि जमा की तुलना में अधिक है। सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार ब्याज दरों के इजाफा के संदर्भ में 30 जून को कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।

