किसानों को किसान सम्मान निधि के पैसे को वापस भेजने का नोटिस भेज रही सरकार, जाने वजह

बिज़नेसकिसानों को किसान सम्मान निधि के पैसे को वापस भेजने का नोटिस...

Date:

PM Kisan Scheme:- केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने हेतु किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया था ओर इस योजना के तहत सरकार किसानों को पूरे साल में 6000 रुपये देती है। सरकार यह रुपये तीन किस्तों में देती है जो सीधे तौर पर लाभार्थियों के खाते में आती है। अभी हाल ही में सरकार ने किसानों के खाते में 11 वीं क़िस्त भेजी। इस क़िस्त में सरकार ने किसानों के खाते के लिए 21 हजार करोड़ रुपये जारी किये हैं।
वही अब खबर है कि इस योजना के लाभार्थी किसानों को सरकार इस योजना के तहत भेजे गए पैसों को वापस भेजने का नोटिस दे रही है। कहा जा रहा है जो इस योजना के तहत पैसे मिले हैं वह वापस करने होंगे और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। असल में केंद्र सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को लाभ देने के लिए शुरू की गई थी और किसानों ने इस योजना के तहत अब तक 11 किस्तों का लाभ उठाया है। लेकिन अब इस योजना को लेकर उत्तरप्रदेश समेत कुछ राज्यों ने सत्यापन शुरु किया है। 
किसानों को लेकर उत्तरप्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों ने जब सत्यापन किया तो चौकाने वाला खुलासा हुआ और इस योजना का लाभ लेते वह लोग दिखे जिन्हें इसकी आवश्यकता नहीं थी। वही कुछ लोग ऐसे भी है जो अब इस दुनिया मे नही है लेकिन उनके खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा जा रहा है। जो अनोचित्य पूर्ण है। किसान सम्मान निधि योजना में चल रही इस फ्राड गिरी के विषय मे उत्तर प्रदेश के अपर कृषि निदेश विवेक कुमार सिसोदिया ने कहा की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के संबंध में हुए सर्वे में खुलासा हुआ है कि इस योजना का लाभ वह किसान उठा रहे हैं जो अब इस दुनिया मे है ही नहीं। राज्य सरकार ने उन लाभार्थियों के खाते को सीज करने और किसान सम्मान निधि की रकम को वापस करने का निर्देश दिया है। 
मृतक किसानों के खाते की जांच के बाद उनके घर वालो को नोटिस भेजा जा रहा है और उनसे किसान सम्मान निधि की रकम वापस करने की बात कही जा रही है। नोटिस में साफ किया गया है कि योजना के तहत मृतक किसान के खाते से निकाली गई रकम जिला कृषि कार्यालय या संबंधित बैंक से संपर्क कर वापस की जाए. ऐसा नहीं करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related