पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 11वें दिन इज़ाफ़ा

बिज़नेसपेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 11वें दिन इज़ाफ़ा

Date:


पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 11वें दिन इज़ाफ़ा

नयी दिल्ली: तेल कंपनियों ने लगातार 11वें दिन पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि की है। बुधवार को पेट्रोल का दाम 55 पैसे और डीजल के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। कुल मिलाकर पिछले 11 दिन में पेट्रोल 6.02 रुपये और डीजल का दाम 6.40 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है।

तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल का दाम 76.73 रुपये से बढ़कर 77.28 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का दाम 75.19 रुपये से बढ़कर 75.79 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में आने वाली घटबढ के अनुरूप पूरे देश में समान रूप से पेट्रोल, डीजल के दाम घटाती अथवा बढ़ातीं हैं लेकिन राज्यों में स्थानीय स्तर पर अलग अलग दर से लगने वाले बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) के कारण इनके दाम में अंतर रहता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...