बंदियों को संक्रमण से बचाने की हो रही तैयारी अलग ब्लॉक में रहेगें बंदी

मेरठ रीजनबंदियों को संक्रमण से बचाने की हो रही तैयारी अलग ब्लॉक ...

Date:


बंदियों को संक्रमण से बचाने की हो रही तैयारी अलग ब्लॉक  में रहेगें बंदी

मेरठ। कोरोना संक्रमितों की संख्या का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थाई जेल को संक्रमण से बचाने के लिए सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में अस्थाई जेल बनाई गई थी, लेकिन वहां भी वायरस पहुंच गया। अभी तक 25 बंदी संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि चार सही भी हो गए हैं, लेकिन चिंता बरकरार है। अन्य बंदियों को बचाने के लिए जेल प्रशासन ने नई व्यवस्था शुरू की है। अस्थाई जेल में आने वाले नए बंदियों को नए ब्लॉक में रखा जाएगा, ताकि अन्य बंदी सुरक्षित रहें। इसकी शुरुआत मंगलवार से हो गई।

नए बंदी को स्थाई जेल में भेजने से पहले अस्थाई जेल में रखा जा रहा है। उसका कोरोना टेस्ट होता है और फिर 14 दिन सेहतमंद रहने के बाद उसे स्थाई जेल भेजा जाता है, लेकिन कई बंदी इस दौरान संक्रमित पाए गए। अभी तक अस्थाई जेल में 25 बंदी संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से चार सही भी हो गए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि एहतियात के तौर पर अस्थाई जेल में नया ब्लॉक बनाया गया है, जिसमें चार हॉल हैं। मंगलवार से जो भी नया बंदी आएगा, उसे अन्य बंदियों से दूर वहीं रखा जाएगा। फिलहाल तीन ब्लॉक बन गए हैं। एक ब्लॉक में पुरुष तो एक में महिला बंदी हैं। कुल 250 बंदी अस्थाई जेल में बंद हैं। वहीं, मंगलवार को पूरी अस्थाई जेल को सैनिटाइज भी किया गया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सुबह-शाम काढ़ा भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थाई जेल में मुलाकात बंद है, लेकिन परिजन जरूरी सामान ला सकते हैं। मुलाकाती को आइडी जमा करनी होगी सामान को 24 घंटे रखा जाएगा। सैनिटाइज करने के बाद उसे बंदी-कैदी तक पहुंचा दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related