Syrup Controversy: नेपाल ने 16 भारतीय कंपनियों की दवा आयात पर लगाया प्रतिबन्ध

इंटरनेशनलSyrup Controversy: नेपाल ने 16 भारतीय कंपनियों की दवा आयात पर लगाया...

Date:

अफ़्रीकी देशों में सीरप से बच्चों की मौत के मामले में WHO के अलर्ट को आधार बनाकर नेपाल ने 16 भारतीय कंपनियों से दवाई का इम्पोर्ट बैन कर दिया है इसमें दिव्या फार्मेसी भी शामिल है जो बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के उत्पादों की भी मैन्युफैक्चरिंग करती है. यह प्रतिबन्ध नेपाल दवा नियामक प्राधिकरण द्वारा जारी सूची के आधार पर लागू किया गया है.

कई बड़ी दवा कंपनियों के नाम

नेपाल द्वारा दिव्या फार्मेसी के अलावा जिन कंपनियों की दवाइयों के आयात पर प्रतिबन्ध लगाया गया है उनमें कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड, रेडियंट पैरेन्टेरल्स लिमिटेड, एलायंस बायोटेक, मरकरी लेबोरेटरीज लिमिटेड, एग्लोमेड लिमिटेड, कैपटैब बायोटेक, डैफोडिल्स फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, जी लेबोरेटरीज लिमिटेड, जीएलएस फार्मा लिमिटेड, कॉन्सेप्ट फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड और यूनिजूल्स लाइफ साइंस, आनंद लाइफ साइंसेज लिमिटेड, आईपीसीए लेबोरेटरीज लिमिटेड, एग्लोमेड लिमिटेड, डायल फार्मास्युटिकल्स और मैकुर लेबोरेटरीज लिमिटेड जैसे बड़ी कंपनियां शामिल हैं. ये सभी कंपनियां WHO मानकों का पालन करने में नाकाम रही हैं, इसी कारण नेपाल में इन्हें प्रतिबंधित किया गया है.

कई अफ़्रीकी देशों में बच्चों की हुई थी मौत

बता दें कि भारत में बच्चों के सीरप से कई अफ़्रीकी देशों में काफी संख्या में बच्चो की मौत हुई थी, इस मामले में काफी विवाद भी खड़ा हुआ था और WHO पर सवाल भी खड़े हुए थे, बाद में WHO ने इन सीरप को लेकर एक अलर्ट रिपोर्ट जारी की थी जिसमें इन सीरप के इस्तेमाल से बचने को कहा गया था. इस रिपोर्ट के बाद कई देशों ने अपने यहाँ भारतीय कंपनियों के इन सीरप पर प्रतिबन्ध लगा दिया था. नेपाल इसमें एक ताज़ा कड़ी है जिसने भारतीय दवा कंपनियों पर प्रतिबन्ध लगाया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related