बजट सत्र के लिए सांसदों का होगा कोरोना टेस्ट

बिज़नेसबजट सत्र के लिए सांसदों का होगा कोरोना टेस्ट

Date:


बजट सत्र के लिए सांसदों का होगा कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौर में बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा. राज्य सभा की बैठक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और लोकसभा की बैठक शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक होगी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी जानकारी दी है. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान शून्य काल और प्रश्न काल भी होंगे. उन्होंने सभी सांसदों से बैठक से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने को कहा है. आरटी-पीसीआर टेस्ट कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि संसद कैंटीन में फूड सब्सिडी को खत्म कर दिया गया है.

संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आम बजट 1 फरवरी को पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे पेश करेंगी. बजट सत्र के इस बार 8 अप्रैल तक खत्म होने की उम्मीद है जिसमें 15 फरवरी और 8 मार्च के बीच 20 दिनों का ब्रेक होगा. राष्ट्रपति 29 जनवरी को सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे. 14 जनवरी को इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी किया जा चुका है. इस बार का बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट होगा. कोरोना महामारी और उसके बाद आर्थिक संकट के कारण यह बजट बहुत महत्वपूर्ण हो गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...