Stock Market Today: आज US FED मिनट्स के चलते बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। फेड सदस्यों ने रेस्ट्रिक्टिव रुख बरकरार रखने पर सहमति दी है। 22 नवंबर को शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। शेयर बाजार में सेंसेक्स 43.27 अंकों यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,982.60 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 14.45 अंकों यानी 0.07 प्रतिशत बढ़त के साथ 19797.80 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
प्री-ओपनिंग में गिरावट के बीच दिन में बाजार हाल
प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखी गई है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 158.99 अंक नीचे चला गया। जबकि निफ्टी में 30.80 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी 22 नवंबर को शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। ग्लोबल बाजार से अच्छे संकेत हैं। आज US FED मिनट्स के चलते बाजार में मिलाजुला कारोबार हो सकता है। फेड सदस्यों ने रेस्ट्रिक्टिव रुख बरकरार रखने पर सहमति दी है, जिसके चलते डॉलर इंडेक्स में रिकवरी देखने को मिल रही। हालांकि, बॉन्ड यील्ड सपाट है. एशियाई और अमेरिकी वायदा बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।
अमेरिकी बाज़ारों में सुस्त कारोबार देखने को मिला है। डाओ 100 अंक से कम रेंज में ट्रेड के बीच 60 अंक फिसल गया है। जबकि IT में मुनाफावसूली से नैस्डेक 0.6% नीचे बंद हुआ। स्मॉलकॉप्स में ज्यादा गिरावट देखी गई, रसल 2000 1.3% लुढ़का है। वहीं ब्लैक फ्राइडे सेल से पहले रिटेल स्टॉक्स में नरमी देखी गई है।
कल बाजार का हाल
मंगलवार को कारोबार के दौरान तेजी दर्ज की गई और Sensex तथा Nifty बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 276 अंक चढ़कर 65,931 अंक के लेवल पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 88 अंक की तेजी के साथ 19,783 अंक के स्तर पर पहुंच गया।
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Fed Reserve) द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना नहीं होने के वजह से एशियाई बाजारों में तेजी से घरेलू शेयर बाजार को फायदा मिला। इसी के साथ मेटल, बैंकिंग और एनर्जी शेयरों में खरीदारी तथा अमेरिकी बाजारों में तेजी के रुख से भी शेयर बाजार को समर्थन मिला।

