LIC ने Jio Financial Services में हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण, RIL के डीमर्जर से मिला स्टेक

बिज़नेसLIC ने Jio Financial Services में हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण, RIL के...

Date:

Jio Financial Services Share: शेयर बाजार में रिलायंस ग्रुप से अलग हुई गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिस्टेड हुई है। एलआईसी ने आज ये जानकारी दी। एलआईसी ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 6.66 फीसद हिस्सेदारी ग्रहण की है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जीवन बीमा निगम (LIC) ने आज मंगलवार को कहा कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप की अलग हुई गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में उसने 6.66 प्रतिशत पार्टनरशिप हासिल कर ली है।

एलआईसी ने अपने नियामक फाइलिंग में जानकारी दी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड डीमर्जर के समय कंपनी ने 6.66 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 21 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टेड हुआ था। बता दें कि कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1.60 लाख करोड़ रुपए है। एलआईसी ने बताया कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की अधिग्रहण लागत रिलायंस इंडस्ट्रीज के डीमर्जर लागत का 4.68 प्रतिशत है। एलआईसी ने यह अधिग्रहण नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी के डीमर्जर के जरिए किया है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर बीएसई पर लगातार दूसरे सत्र में गिरावट वाले सर्किट सीमा के पास हैं। कंपनी के शेयर 4.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 239.20 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। 21 अगस्त को, बीएसई पर शेयर 265 रुपए पर लिस्टेड हुआ था। जो 261.85 रुपए के मुकाबले 1.20 फीसद अधिक है। ये पिछले महीने आयोजित एक विशेष मूल्य खोज सत्र में तय कीमत थी। इसके बाद कंपनी स्टॉक 3.85 प्रतिशत गिरकर 251.75 रुपये पर आ गया। यह निचली सर्किट सीमा है। खबर लिखे जाते तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 12.45 अंक गिरकर 236.45 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का कारोबार

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाइनेंसियल सर्विस कंपनी है। इसके पास इंश्योरेंस और म्युचूअल फंड्स लाइसेंस है। इसके अलावा 6 कंपनियों में होल्डिंग है। 6 कंपनी में यह रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स (RIIHL), रिलायंस रिटेल फाइनेंस, रिलायंस पेमेंट सॉल्यूशंस, जियो इंफॉर्मेशन एग्रीगेटर सर्विस, जियो पेमेंट्स बैंक और रिलायंस रिटेल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related