Share Market Close today: बीते तीन दिन से शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हो रहा था। आज सेंसेक्स शुरुआती बढ़त खोने के बाद 180.96 अंकों की गिरावट के साथ 65252.34 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी सूचकांक 57.30 अंकों की गिरावट पर 19386.70 के स्तर पर बंद हुआ है। दिन के दौरान सेंसेक्स 65913.77 अपने उच्चतम और 65181.94 के निचले स्तर पर पहुंचा था।
आज गुरुवार के शेयर बाजार कारोबारी दिन में गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान के साथ बंद हुए हैं। आज शेयर बाजार के कारोबारी दिन तीन दिनों की बढ़त का सिलसिला टूटा है।
बीते तीन दिनों से शेयर बाजार कारोबारी दिनों में हरे निशान के साथ बंद हो रहा था। आज सेंसेक्स शुरुआती बढ़त को खोने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरावट के स्तर पर बंद हुए हैं। एनएसई निफ्टी के 35 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। जबकि 16 में बढ़त बनी हुई थी। अमेरिकी शेयरों में रात की बढ़त और एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले थे। इसी बीच तेल और बैंकिंग के अलावा आईटी कंपनी के शेयरों में गिरावट की वजह से सूचकांक लाल निशान पर चला गया।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में अधिक गिरावट दर्ज हुई। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 4.99 प्रतिशत गिरावट आई है।
जबकि पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट आई। वहीं इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले और एक्सिस बैंक लाभ में रहे।
दुनिया के बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में टोक्यो, सियोल, शंघाई और हांगकांग हरे निशान के साथ बंद हुए है। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बुधवार के कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था।

