खुशखबरी: मंदी से बाहर निकली देश की अर्थव्यवस्था? दिसंबर तिमाही में 0.4% रही GDP ग्रोथ

बिज़नेसखुशखबरी: मंदी से बाहर निकली देश की अर्थव्यवस्था? दिसंबर तिमाही में 0.4%...

Date:


खुशखबरी: मंदी से बाहर निकली देश की अर्थव्यवस्था? दिसंबर तिमाही में 0.4% रही GDP ग्रोथ

नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से उबर आई है. उसने वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में 0.4 फीसदी की विकास दर हासिल की है औऱ इसके साथ ही पॉजिटिव आर्थिक विकास दर की पटरी पर लौट आई है. वित्त वर्ष 2020-21 की पहली दो तिमाहियों में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट नकारात्मक रही थी. कोरोना काल में लॉकडाउन के प्रभाव से पहली तिमाही में विकास दर 23.9 फीसदी रही थी, जबकि दूसरी तिमाही में यह -7.5 फीसदी दर्ज की गई थी.

हालांकि अनुमान लगाया गया था कि वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में विकास दर 0.5 फीसदी रह सकती है. लेकिन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकडडों के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 0.4 फीसदी रही. भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिसने 2020 के आखिरी में पॉजिटिव ग्रोथ रेट दोबारा हासिल कर ली है. लेकिन देश के कुछ हिस्सों में दोबारा कोरोना के मामलों के बढ़ने से चिंता बनी हुई है.

एनएसओ के मुताबिक, कोरोना काल की पाबंदियों के प्रभाव के चलते GDP वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून पहली तिमाही में -23.9 फीसदी रही थी, जबकि दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में यह थोड़ी सुधरकर -7.5 फीसदी रही थी. इस तरह भारत तकनीकी तौर पर मंदी की चपेट में आ गया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...