Indane LPG Consumers: इंडेन रसोई गैस उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा इन परेशानियों का सामना, समय से नहीं मिल रही डिलीवरी

बिज़नेसIndane LPG Consumers: इंडेन रसोई गैस उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा इन...

Date:

कभी सर्वर ठप होने या फिर कभी नेटवर्किग में परेशानी के कारण इंडेन गैस के उपभोक्ताओं की गैस सिलेंडर नहीं बुक हो पा रही है। जिससे सिलेंडर बुकिंग में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर मोबाइल या किसी अन्य माध्यम से बुक करते समय यह पता नहीं चल पाता कि उपभोक्ता का गैस सिलेंडर बुक हुआ है या नहीं। दूसरी बड़ी समस्या यह है कि बुक होने के बाद डाटा संबंधित गैस एजेंसी तक नहीं पहुंच रहा है। हालांकि कंपनी हर तीन घंटे में बुकिंग की सूची संबंधित गैस एजेंसी को भेज रही हैं क्योंकि बुकिंग का डाटा सीधा कंपनी मुख्यालय तक पहुंच रहा है। इससे काफी देरी से लोगाें को सिलेंडर की डिलीवरी मिल रही है। इंडेन गैस कंपनी की इस व्यवस्था से करीब 4ः50 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

पिछले कई दिनों से यह परेशानी हो रही है। कंपनी ने जो वैकल्पिक इंतजाम किए हैं उससे समाधान देरी से हो रहा है। इसलिए जैसे ही दिन बीतते जाएंगे वैसे समस्या और अधिक गहराती जाएगी। कंपनी ने जो इंतजाम किया है कि उससे गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। एक एजेंसी के अनुसार प्रतिदिन सिर्फ 40 फीसद उपभोक्ताओं तक एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचा रहे हैं। जिस तरह से सूची भेजी जा रही है उससे उपभोक्ताओं से बात करके सिलेंडर भेजते हैं। जिसमें काफी समय लग रहा है। वहीं इंडेन कंपनी फील्ड अधिकारी गौरव गर्ग ने बताया कि सर्वर की समस्या से पूरे देश में बुकिंग प्रभावित हो रही है। फिर भी कंपनी की तरफ से सूची भेजकर समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयास है कि बुकिंग के बाद जल्द से जल्द उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंच जाए। अभी कहीं बड़ी समस्या की बात सामने नहीं आ रही है।

इंडेन गैस सिलेंडर की बुकिंग में समस्या आ रही है। समस्या के समाधान तक इंडियन आयल कंपनी की ओर से गैस सिलेंडर बुक कराने के वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। इन उपायों को आजमाकर उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर ले सकेंगे। कंपनी के नंबर 7718955555 पर उपभोक्ता मैसेज करें। एक दूसरे विकल्प के अनुसार 8454955555 या फिर 7588888824 उपभोक्ता वाट्स एप करें। इसके साथ गैस एजेंसी पर सीधे पहुंचकर बुकिंग करा सकते हैं। वहां पर जो कैश मेमो प्राप्त होगा उसको मान्य समझा जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...