बाजार:- बढ़ती महंगाई से हर कोई तहिमाम कर रहा है जहां अभी तक लोग बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामो से परेशान थे वही अब इस महंगाई ने अपना तांडव फल और सब्जियों पर दिखाना आरम्भ कर दिया है। वही इस समय टमाटर की खुदरा कीमतों में आए उछाल ने आम जनमानस को हिला कर रख दिया है। बाजार में 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर अचानक से 70 से 80 रुपए में मिलने लगा। टमाटर के बढ़े दाम सुनकर आम आदमी चिंता में है।
अगर हम सरकार आंकड़ों की बात करें तो टमाटर का अखिल भारतीय खुदरा मूल्य 77 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 52.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो एक महीने पहले की अवधि में 29.5 रुपये प्रति किलोग्राम था। सरकारी सूत्रों का कहना है कि टमाटर के दाम में यह उछाल कम आपूर्ति के कारण आया है।
टमाटर की बढ़ी कीमतों के संदर्भ में अगर हम उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों को देखे तो एक जून को कोलकाता में टमाटर का खुदरा मूल्य 30 अप्रैल के 25 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 77 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वही मुंबई में खुदरा टमाटर की कीमत एक मई के 36 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर एक जून को 74 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि चेन्नई में यह कीमत 47 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 62 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
सूत्रों का कहना है कि आज मार्केट में टमाटर 70 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। वही अगर हम आम नागरिक की बात करें तो वह अब इस बढ़ी हुई महंगाई से बिलख उठा है और मोदी सरकार से सवाल कर रहा है कि जो पिछले दशकों में कभी नहीं हुआ वह इस सरकार में क्यों हों रहा है। क्या यही वह अच्छे दिन है जिनका सपना वर्ष 2014 के प्रचार प्रसार में जनता को दिखाया गया था। वही अगर हम बात टमाटर विक्रेताओं की करें तो उनका कहना है कि टमाटर के दाम बढ़ने से उनका करोबार ठंडा पड़ गया है और लोगो ने टमाटर की खरीद करना बंद कर दिया है आम नागरिकों का कहना है कि इतनीं महंगाई सब्जियां खाने से बेहतर है बिना टमाटर की सब्जियां खा ली जाए।

