नया साल 2021 बस आने ही वाला है और लोग वर्ष 2020 के आख़िरी दिनों का जश्न मनाने में व्यस्त हैं। हालांकि, मौजूदा साल को अलविदा कहने और नए साल का गर्मजोशी से स्वागत करने के बाद, हमें अपने इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो पर अच्छी तरह विचार करने की जरूरत है। विशेषज्ञों की राय में, किसी भी निवेशक को नए साल की शुरुआत में अपने निवेश में हुए नुक़सान पर अच्छी तरह गौर करना चाहिए। इसलिए, नए साल की शुरुआत में अपने पोर्टफोलियो पर अच्छी तरह विचार करने, टैक्स की योजना बनाने, जैसे विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है।FD कैलकुलेटर
फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश के जरिए अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाने का तरीका सबसे बेहतर है, जिसमें जोखिम भी कम होता है। बजाज फाइनैंस ऑनलाइन निवेशकों और वरिष्ठ नागरिकों को सबसे बेहतर ब्याज़ दरों के साथ-साथ अतिरिक्त लाभ भी प्रदान करता है। आप 12 से 60 महीने की अवधि के लिए आकर्षक ब्याज़ दरों पर निवेश कर सकते हैं। इन दिनों बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव की वजह से, बाजार से जुड़े निवेश के साधनों पर नेगेटिव रिटर्न मिल सकता है और इस तरह आपकी निवेश पूँजी बर्बाद हो सकती है। इसी वजह से, निवेशक अपनी पूँजी को सुरक्षित रखने और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे निश्चित आमदनी वाले साधनों में निवेश के जरिए अपनी मेहनत की कमाई को बचाने के तरीकों की तलाश कर रहे हैं।
इन्वेस्टमेंट का सफ़र शुरू करने के लिए बजाज फाइनैंस FD सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है, क्योंकि इसे CRISIL द्वारा FAAA और ICRA द्वारा MAAA की उच्चतम सुरक्षा रेटिंग दी गई है। आपको आपके डिपॉजिट पर रिटर्न मिलने का आश्वासन दिया जाता है क्योंकि बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव से इस पर कोई असर नहीं होता है, इसलिए आप अपनी सुविधा के अनुसार समय पर भुगतान के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।
जो लोग पहले से ही अपने निवेश की योजना बना चुके हैं, उनके लिए बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर बेहद मददगार टूल साबित हो सकता है जो आपको अपने निवेश और इससे जुड़े जोखिमों के बारे में पूरी तस्वीर प्रदान करता है।
फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर क्या है?
फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर बड़ी आसानी से इस्तेमाल करने योग्य एक टूल है, और ऑनलाइन माध्यमों से कोई भी व्यक्ति इस टूल का लाभ उठा सकता है। इससे निवेशकों को मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि और ब्याज़ के रूप में होने वाली आमदनी की गणना करने में मदद मिलती है। निवेशक समय-समय पर रिटर्न पाने के लिए मौजूदा FD ब्याज़ दरों और गैर-संचयी (नॉन-क्यूम्यलेटिव) ब्याज़ दरों का लाभ भी उठा सकते हैं। कैलकुलेटर निवेशकों को अपने निवेश के मूल्य, और निश्चित समय सीमा के भीतर अपने आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्राप्त होने वाले पैसे की सटीक जानकारी देता है। अनुभव पर आधारित नियम यही कहता है कि, निवेश की राशि जितनी अधिक होगी और निवेश का समय जितना लंबा होगा, उस पर मिलने वाला ब्याज़ भी उतना ही अधिक होगा और चक्रवृद्धि ब्याज़ का पूरा फायदा मिलेगा।
आपके निवेश से संबंधित आंकड़ों की गणना कैसे की जाती है?
फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर आपको अपनी जमा राशि पर रिटर्न की गणना करने में मदद कर सकता है, और इसमें जोड़-घटाव करने के लिए किसी जटिल प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ती है। सबसे बेहतर रिटर्न और तेजी से अपनी सेविंग्स को बढ़ाने के तरीकों के बारे में जानने के लिए, निवेशक अपनी निवेश राशि या समयावधि में अपनी सुविधा के अनुसार बदलाव कर सकते हैं। नीचे दिए गए सूत्र के आधार पर रिटर्न, मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि या निवेश से संबंधित अन्य विवरणों की गणना की जाती है:
A = P + (P x r x t/100)
A = मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि
P = मूल धन
R = सालाना ब्याज़ दर
T= समयावधि
इस बात को अच्छी तरह समझने के लिए, मान लीजिए कि आप 5 साल के लिए 2,50,000 रुपये का निवेश करते हैं जिस पर ब्याज़ दर 6.6% है और आपने मैच्योरिटी पर रिटर्न पाने का विकल्प चुना है। ऊपर दिए गए सूत्र के अनुसार,
A = 2,50,000 रुपये + (2,50,000 x 6.6 x 5/100) = 3,44,133 रुपये
इस तरह 5 सालों के अंत में आपको मैच्योरिटी पर कुल मिलाकर 3,44,133 रुपये प्राप्त होंगे।

ध्यान दें: उपरोक्त कैलकुलेटर में दिए गए ROI और वास्तविक ब्याज़ दर में 4 bps तक का अंतर हो सकता है
ऊपर दिए गए उदाहरण से यह स्पष्ट है कि, मैन्युअल तरीके से फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज़ दरों की गणना करना बेहद उलझन भरा काम हो सकता है। यहीं पर फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर काम आता है। निवेशक इसमें सिर्फ अपनी निवेश की राशि और समयावधि दर्ज करते हैं, और कैलकुलेटर तुरंत मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि की सटीक गणना कर देता है। इसके अलावा, निवेशक अपने आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने की बात पर सोच-विचार करते हुए अपनी निवेश राशि या समयावधि में बदलाव कर सकते हैं।
बजाज फाइनैंस FD कैलकुलेटर का इस्तेमाल किस तरह करें?
पहले भी बताया जा चुका है कि, ऑनलाइन माध्यमों से कोई भी व्यक्ति फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर पेज पर जाकर बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर का लाभ उठा सकता है। यह पेज यूजर्स के इस्तेमाल के लिए बेहद आसान है और इसका इंटरफ़ेस भी काफी सरल है। अलग-अलग बॉक्स के जरिए यूजर्स को इस बारे में विस्तृत निर्देश मिलते हैं कि कैलकुलेटर कैसे काम करता है, जिसमें ब्याज़ दर और अन्य आंकड़े दिए गए होते हैं।
इसका इस्तेमाल करने के लिए, यूजर्स को सूची में दिए गए तीन विकल्पों में से ‘ग्राहक का प्रकार’ यानी : गैर-वरिष्ठ नागरिक (ऑफ़लाइन), गैर-वरिष्ठ नागरिक (ऑनलाइन), और वरिष्ठ नागरिक (ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन) चुनना होगा। इसे चुनने के बाद, यूजर्स को निवेश की राशि और समयावधि दर्ज करना होगा। यूजर्स को लागू ब्याज़ दर, मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि और ब्याज़ के रूप में प्राप्त राशि नज़र आएगी। इतना ही नहीं, यूजर्स के लिए अपने निवेश पर क्यूम्यलेटिव फिक्स्ड डिपॉजिट एवं नॉन-क्यूम्यलेटिव फिक्स्ड डिपॉजिट के संदर्भ में मैच्योरिटी राशि के विवरण भी उपलब्ध होंगे।
बजाज फाइनैंस FD कैलकुलेटर के फायदे
निवेश की योजना बनाते समय आप बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। यहां FD कैलकुलेटर का उपयोग करने के कुछ और फायदे दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपने निवेश की बेहतर योजना बना सकते हैं।
- निवेशकों को फिक्स्ड डिपॉजिट की समयावधि के अंत में मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि की सटीक जानकारी दी जाती है।
- वर्तमान में लागू ब्याज़ दरों पर नजर डालते हुए अपने निवेश की सटीक योजना बनाने में मदद मिल सकती है।
- लॉग-इन विवरण दर्ज करने की परेशानी के बिना निवेशक अनगिनत बार कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
- क्यूम्यलेटिव एवं नॉन-क्यूम्यलेटिव फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस तरह, फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर से आपको अपने निवेश की योजना बनाने में काफी मदद मिल सकती है। निवेशक अक्सर जल्दबाज़ी में निवेश करने की गलती करते हैं, और उन्हें बाद में इस बात का एहसास होता है कि इस माध्यम में निवेश करके वह अपने भविष्य के लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाएंगे। फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर पूरी पारदर्शिता के साथ यह जानने में आपकी मदद करता है कि, आज आप जो भी निवेश करते हैं वह आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सके।

